ईशा अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, देखें कुछ खास तस्वीरें

ईशा अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे नजर आएं है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

isha ambani roman themed holi bash

रंगों का खास त्योहार होली आने में कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में अब ग्लैमर वर्ल्ड में प्री होली पार्टी होना शुरू हो चुका है। ईशा अंबानी की होली पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएं हैं। बीती शाम अंबानी फैमिली की तरफ से एक खास होली पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में शामिल होने कई सेलेब्स दूर- दूर से आए थे।

ईशा अंबानी ने रखी थी खास पार्टी

ईशा अंबानी और लग्जरी फैशन लेबल Bvlgari ने रोमन होली पार्टी का आयोजन एंटीलिया में किया था। इस पार्टी में कई सेलेब्स मौजूद थे। इस सबके बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने अपने खास लुक से सभी का दिल जीत लिया। जी हां, इस पार्टी में शामिल होने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी।

प्री होली पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

इस खास होली पार्टी में माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना, अथिया शेट्टी समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। इस होली पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी में शिल्पा शेट्टी का लुक भी काफी खास था।

यह भी पढ़ें-Isha Ambani Fashion: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी ग्लैमरस नजर आईं ईशा अंबानी, देखें तस्वीरें

ओरी भी बने थे मेहमान

इस खास पार्टी का हिस्सा ओरी भी बने थे। इस दौरान उनका लुक काफी सिपंल था। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया भी पार्टी के दौरान नजर आई। इस पार्टी में खास अंदाज में आयुष्मान खुराना नजर आए। ये कोई आम पार्टी नहीं थी। इसे बिजनेस पार्टी कहना गलत नहीं होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

यह भी पढ़ें-Birthday Special: क्या ईशा अंबानी की बिजनेस पार्टनर हैं आलिया भट्ट?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP