स्क्रीन पर डबल रोल कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस

स्क्रीन पर एक्टर्स का डबल रोल में नजर आना बेहद आम बात है। लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो स्क्रीन पर डबल रोल में दिखाई दे चुकी हैं। 

 

actress played double role on screen

हर कलाकार स्क्रीन पर अपने किरदार को साकार करने का भरसक प्रयास करता है। फिर चाहे वह पॉजिटिव हो या फिर नेगेटिव। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्म में उसी कलाकार का डबल रोल दिखाया जाता है, जिसमें वह एक साथ कई शेड्स परदे पर उतारता है। आपको कई एक्टर को तो परदे पर डबल रोल करते हुए देखा होगा, लेकिन कई दिग्गज हीरोइनों ने भी डबल रोल प्ले करके फैन्स का दिल जीता।

इनमें कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। श्रीदेवी से लेकर हेमा मालिनी और काजोल तक कई हीरोइनें स्क्रीन पर डबल रोल में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ना केवल स्क्रीन पर डबल रोल निभाया, बल्कि उनके डबल रोल व फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया-

काजोल

kajol

काजोल स्क्रीन पर कई रोल प्ले कर चुकी हैं। यहां तक कि वह डबल रोल में भी नजर आ चुकी हैं। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म में काजोल ने जुड़वां बहनों की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दोनों बहनों का स्वभाव काफी अलग था, लेकिन फिर भी काजोल ने दोनों किरदार बखूबी निभाए थे। अपनी बहन की मौत के बाद दूसरी बहन ने उसे न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:जानिए आखिर क्यों काजोल ने कभी नहीं किया गोविंदा के साथ काम

माधुरी दीक्षित

madhuri

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जब भी स्क्रीन पर नजर आती हैं, उन्हें फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म आंसू बने अंगारे में माधुरी दीक्षित भी डबल रोल प्ले कर चुकी हैं। इस फिल्म में माधुरी ने मां और बेटी दोनों का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं, संगीत फिल्म में भी उनका डबल रोल था।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी की फिल्म सीता और गीता को कौन भूल सकता है। यह डीवा के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने सीता और गीता का डबल रोल निभाया था। जहां सीता का किरदार चुलबुला था, वहीं गीता का स्वभाव उससे बिल्कुल विपरीत था। लेकिन दोनों ही रोल को हेमा मालिनी ने काफी अच्छी तरह से निभाया।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka

जब बात डबल रोल की होती है तो यकीनन प्रियंका चोपड़ा ने सभी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया। प्रियंका ने साल 2009 की फिल्म व्हाट्स योर राशि में एक्टिंग की। इस फिल्म की खास बात यह थी कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि 12 रोल प्ले किए। प्रियंका पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म में 12 किरदार निभाएं। फिल्म ने भले ही उम्मीद के अनुसार बिजनेस ना किया हो, लेकिन प्रियंका की एक्टिंग लाजवाब थी।

इसे भी पढ़ें:फिल्मों को प्रमोट करने के लिए इन सेलेब्स ने लिया टीवी सीरियल्स का सहारा

कंगना रनौत

kangana

बॉलीवुड की क्वीन एक्टिंग के मामले में यकीनन एक क्वीन हैं। कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटर्न फिल्म में डबल रोल प्ले किया। तनु वेड्स मनु की ही तरह तनु वेड्स मनु रिटर्न फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। साथ ही साथ, फिल्म में कंगना रनौत के डबल रोल का एंगल भी दर्शकों को काफी अच्छा लगा।

दीपिका पादुकोण

दीपिका अपने फिल्मी करियर में एक नहीं बल्कि दो बार डबल रोल प्ले कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम में शांतिप्रिया और सैन्डी दो किरदार निभाए। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके अलावा, साल 2009 में फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में भी दीपिका पादुकोण ने डबल रोल प्ले किया था।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP