White Hair: नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, बाल होंगे काले

अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद होने शुरू हो गए हैं तो इनके लिए आपको सिर्फ नारियल तेल का नुस्खा काम आ सकता है।

how to get rid of white hair nauturally

Easy Home Remedies: कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो अपने सफेद बालों से परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये उम्र से पहले ही सफेद दिखने लगते हैं। इससे सिर में खुजली और बालों में ड्राइनेस होने लगती है। इसके लिए आपको ट्राई करना चाहिए नारियल तेल। इसको लगाने से बाल सफेद से काले हो जाते हैं। लेकिन इसमें आपको एक ऐसी चीज मिलाकर लगानी होगी। जिससे आपके बाल काले हो जाएंगे और सफेद नहीं नजर आएंगे। इसके लिए यहां बताई गई चीज को नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाना होगा।

बालों को काला करने के लिए नारियल तेल के साथ लगाएं नींबू (How To Use Coconut Oil For White Hair)

Coconut oil for black hair

अगर आप चाहती हैं कि बाल कम समय में काले हो जाएं तो इसके लिए आप नारियल तेल के साथ नींबू को मिलाकर लगा सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल लेना है।
  • फिर इसमें 4-5 बूंद नींबू की डालनी हैं।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • फिर इसे अपनी स्कैल्प पर लगाना है और हल्के हाथों से मसाज करनी है।
  • करीब 1 घंटा बालों में लगाएं रखने के बाद माइल्ड शैंपू से वॉश कर लेना है।
  • अब आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगी तो आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

बालों में नारियल तेल और नींबू लगाने के फायदे (Benefits Of Coconut Oil For Hair)

Black hair coconut oil

नारियल तेल और नींबू में मौजूद पोषक तत्व बालों को हेल्दी रखने में मदद (बालों के लिए नारियल तेल) करते हैं। इसलिए आप बालों से जुड़ी समस्या के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • बालों में नारियल तेल और नींबू लगाने से डैंड्रफ और सिर में होने वाली खुजली कम हो जाती है।
  • नारियल तेल बालों को घना करता है इसलिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इनके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी काफी अच्छी होती है।
  • इन दोनों चीज के इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट होते हैं।

इसे भी पढ़ें: नारियल के तेल में गुलाब जल मिलाकर बालों पर लगाने से मिलेंगे अद्भुत फायदे

आप इनका इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको नींबू (नारियल तेल को बालों में लगाने का तरीका) से किसी भी तरह की एलर्जी है तो इसे ट्राई करने से पहले टेस्ट जरूर कर लें। क्योंकि अगर बिना पैच टेस्ट के इस्तेमाल करने से आपको हानि हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: झड़ते बालों का काल है ये होममेड हेयर मास्‍क, सिर्फ 2 चीजों से बनाएं

नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP