herzindagi
beauty sleep fo weightloss

World Sleep Day 2020: इसलिए जरूरी है भरपूर नींद, चमकती स्किन के साथ-साथ मिलते हैं ये फायदे

वर्ल्ड स्लीप डे के दिन हम आपको बताने जा रहे हैं क्यों सही नींद लेना बहुत जरूरी है। स्किन के अच्छे होने के साथ-साथ क्या फायदे मिलते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-03-13, 10:43 IST

कई बार ऐसा हुआ होगा कि नींद की कमी के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। नींद की कमी कई कारणों से खराब होती है। ये न सिर्फ दिमाग को शांत नहीं होने देती बल्कि इससे सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इतना ही नहीं नींद की कमी के कारण स्किन और बालों पर भी असर पड़ता है। आपको भले ही लगे कि इससे कोई असर नहीं है पर इससे न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक बदलाव भी होने लगते हैं। स्ट्रेस का एक बड़ा कारण भी भरपूर नींद न लेना है।

ब्यूटी स्लीप है बहुत जरूरी- 

ब्यूटी स्लीप को अकसर लोग सिर्फ डार्क सर्कल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल में ये ओवरईटिंग और ज्यादा वजन बढ़ने से भी जोड़ा जा सकता है। 2010 की एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों को 7 घंटे या उससे थोड़ा सा ज्यादा सोने की आदत है वो ज्यादा अट्रैक्टिव, एनर्जेटिक दिखते हैं। 

importance of beauty sleep world sleep day

इसे जरूर पढ़ें- अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय 

स्किन पर होता है असर- 

नींद का स्किन पर भी बहुत असर होता है। दिन में कितने घंटे की नींद आप ले रही हैं इस बात का असर इससे पड़ता है कि आपकी स्किन कितनी अच्छी दिखती है। एक स्टडी जो खास तौर पर नींद और स्किन के कनेक्शन के लिए की गई थी उसके अनुसार जो लोग 7 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं उनकी स्किन 30% ज्.ादा बेहतर होती है और वो ज्यादा लंबे समय तक जवां दिखते हैं। और उनकी स्किन खुद को ज्यादा बेहतर तरीके से ठीक कर पाती है।  

कैसे लें भरपूर और बेहतर नींद-

कई लोगों के साथ समस्या ये होती है कि उन्हें सही से नींद नहीं आती और ऐसे में कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पहला तो ये कि आपका बेडरूम सोने के लिए कितना उपयुक्त है। बेडरूम की कलर स्कीम से लेकर आपके गद्दे तक कुछ भी इसका जिम्मेदार हो सकता है। कई बार तो स्ट्रेस के कारण ही आपकी नींद में खलल पड़ जाता है। 

sleep before marriage

आप अगर किसी के साथ रूम शेयर कर रही हैं तो ऐसा माहौल होना चाहिए कि वो दोनों लोगों के लिए कंफर्टेबल हो। इसके अलावा, कोशिश करें कि कमरे में लाइट और साउंड थोड़ी कम हो। कमरे का सही तापमान भी जरूरी होता है। अगर आप AC का इस्तेमाल कर रही हैं तो बहुत ज्यादा ठंडा न करें। इससे भी नींद डिस्टर्ब होती है। 

सही नींद के लिए व्यवहार में लाएं ये बदलाव:

सोने और जागने का समय निर्धारित करें- 

एक तरह का सोने और जागने का समय आपके शरीर को सही हार्मोन्स बनाने में मदद करेगा। एक ही तरह के समय में नींद से जागना और भरपूर नींद लेना बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करेगा। 

 

सही बेडटाइम रूटीन-

कोशिश करिए कि आप जितना खुद को डीस्ट्रेस कर सकें उतना अच्छा हो। अगर आप सोने से पहले स्लीप टी (Sleep Tea) पीती हैं तो आपके लिए ये अच्छा होगा। आप हॉट शावर लेकर भी सो सकती हैं।

स्क्रीन न देखें- 

सोने के लिए जरूरी है कि आप स्मार्टफोन, लैपटॉप की स्क्रीन से दूर रहें। कई लोग सोते-सोते भी स्क्रीन देखने की आदत होती है, लेकिन ये यकीनन बहुत बुरी आदत है जिससे नींद में परेशानी होती है। 

 

इसे जरूर पढ़ें- नींद की गोली से भी ज्यादा असरदार है यह 1 घरेलू नुस्खा, 5 मिनट में लाता है गहरी नींद

लगातार एक्सरसाइज करें-

लगातार एक्सरसाइज करना सही होता है। ये आपके शरीर के लिए हर मामले में बहुत अच्छा होता है। ये नींद के लिए भी अच्छा है। तो आप इसे अपने रूटीन में भी डाल लीजिए। 

All Image Credit: Goodhousekeeping.com/ Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।