बालों को लंबा और घना करने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के तेल का इस्तेमाल करते हैं। कई बार हम अपने घर पर ही रखी चीजों से तेल बनाते हैं, ताकि नेचुरल चीजों को बालों में लगा सके। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प में लगाएं। इसे लगाने से बाल अच्छे हो जाते हैं। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो बालों में नारियल तेल और कपूर को लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसे बालों को काफी फायदे होते हैं। इसकी जानकारी हमने डॉक्टर स्वाति से पूछा। इसके बाद उन्होंने पूरी जानकारी दी की बालों में अगर आप नारियल तेल और कपूर लगाते हैं तो इसके क्या फायदे होते हैं।
डैंड्रफ की प्रॉब्लम होती है दूर
बालो में नारियल तेल और कपूर को साथ में लगाने से आपको डैंड्रफ प्रॉब्लम कम होगी। कपूर में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं बालों को नरिश करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपके बालों में मौजूद डैंड्रफ कम हो जाता है।लेकिन आप इसे तभी इस्तेमाल करें। जब आपके बालों में किसी तरह के जख्म न हो। वरना आपको स्किन पर जलन भी हो सकती है। इससे आपके स्कैल्प में रेडनेस भी बढ़ सकती है।
सिर की जूं के लिए करें इस्तेमाल
अगर आपके बालों में ज्यादा जूं हो गई है, तो इसके लिए भी आप नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपूर की गंध से बालों में कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएंगी, तो इससे आपके बालों के सारे जूं मर जाएंगे। इससे आपके बाल साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Banana Hair Pack: शाइनी बालों के लिए घर पर इन 2 तरीकों से इस्तेमाल करें केला हेयर पैक, जानें फायदे
बालों के झड़ने को रोकता है
कपूर बालों में कम इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन जब भी करें तो इसे नारियल तेल के साथ मिक्स करके करें। इससे बालों में मजबूती बनी रहती है। साथ ही, बाल झड़ने कम हो जाते हैं। इससे आपके बालों का विकास भी तेजी से होता है। इसे आप चाहें तो नारियल तेल में मिक्स करके रख दें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें।
बालों में नारियल तेल और कपूर को लगाना अच्छा होता है। लेकिन अगर आपको कपूर से एलर्जी है, तो इसे न लगाएं या सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें। इससे आपको किसी तरह की हेयर प्रॉब्लम नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: स्कैल्प में डैंड्रफ से जमी पापड़ी की वजह से बालों का हो गया है बुरा हाल, तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों