व्हाइट आउटफिट के साथ ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स, लुक दिखेगा ग्लैमरस

अक्सर पर किस रंग के ऑउटफिट के साथ कैसा लिपस्टिक का शेड लगाएं इसको लेकर कंफ्यूजन रहती है। आज हम आपको व्हाइट अटायर के संग कौन से लिपस्टिक शेड्स जंचते हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप भी टिप्स ले सकती हैं।    
white outfit lipstick

हर आउटफिट के साथ लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हम मेकअप और एक्सेसरीज कैरी करते हैं। तब जाकर हमारा लुक कंप्लीट होता है। बिना इन चीजों के हमारा लुक अधूरा सा लगता है। जिस तरह आंखों की शोभा बढ़ाने के लिए हम काजल लगाते हैं। ठीक उसी तरह होठों को सुंदर बनाए के लिए लिपस्टिक का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है हमेशा अपने अटायर के अनुसार लिपस्टिक शेड का चयन करना चाहिए। तब जाकर हमारा लुक कंप्लीट होता है।

यदि आपको भी ड्रेस कैरी करने के बाद लिपस्टिक कलर चूज में परेशानी होती है, तो आज हम आपको व्हाइट आउटफिट के संग कौन से लिपस्टिक शेड्स लगाने चाहिए। ताकि आपका लुक पार्टी से लेकर ऑफिस हर जगह क्लासी नजर आए। दरअसल, फेस पर लिपस्टिक शेड परफेक्ट होने पर ही हमारा लुक ग्रेसफुल नजर आता है। व्हाइट आउटफिट के संग लिपस्टिक के ब्राइट शेड्स काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। आइए देखें कुछ ट्रेंडी शेड्स।

हॉट रेड लिपस्टिक शेड

red lipstick

व्हाइट ऑउटफिट के संग हॉट रेड लिपस्टिक शेड आपके लुक को ग्लैमरस टच देगा। इसमें आपका लुक एकदम पार्टी परफेक्ट नजर आएगा। फेयर स्किन टोन गर्ल्स पर ये लिपस्टिक शेड ब्यूटीफुल लुक देगा। व्हाइट के साथ हॉट रेड कलर परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनेगा। नाइट फंक्शन के लिए ये शेड बेस्ट है। इसके साथ आप गोल्डन इयररिंग्स कर्ली हेयर से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

वाइन लिपस्टिक शेड

wine lipstick

वाइन शेड भी व्हाइट ऑउटफिट के संग परफेक्ट पेयर सेट करेगा। आजकल वाइन लिपस्टिक शेड काफी ट्रेंड में भी छाया हुआ है। ऐसे में आप अपनी किसी व्हाइट साड़ी या ड्रेस के संग वाइन शेड जरूर ट्राई करके देखें। यह शेड आप डे और नाइट दोनों तरह के फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। डस्की और फेयर स्किन टोन पर ये खूबसूरत लगता है।

चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक शेड

brown lipstick

यंग गर्ल्स का चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक शेड फेवरेट होता है। यह शेड आप मेट या ग्लॉसी किसी में भी अपनी चॉइस के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं। व्हाइट कलर के ऑउटफिट पर ब्राउन लिपस्टिक शेड का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। यह शेड इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट के संग गॉर्जियस लुक देता है। यह शेड व्हीटिश स्किन टोन गर्ल्स को परफेक्ट लुक देगा।

ये भी पढ़ें: Trendy Lipstick Shades: आजकल ट्रेंड में हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, इंडियन से वेस्टर्न हर ऑउटफिट संग करें पेयर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/instagram/akshra singh

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP