Henna For Hair: सालों से ही बालों में मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। मेहंगी लगाने से बाल अच्छे होते हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं बालों को डाई करने के बजाय बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अक्सर महिलाओं को यह शिकायत होती है कि मेहंदी लगाने के बाद उनके बालों में अच्छे से रंग नहीं आता है।
बालों को कलर करने के लिए मेहंदी फायदेमंद होती है। इसके उपयोग से न केवल बाल कलर हो जाते हैं बल्कि हेल्दी भी रहते हैं। अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग गहरा चढ़े, तो इसके लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चुकंदर लाल रंग का होता है-
गुड़हल का फूल बालों के लिए लाभकारी होता है। यह फूल सफेद बाल से लेकर झड़ते बालों की समस्या तक को दूर करने में मदद करता है। अगर मेहंदी लगाने के बाद आपके बालों में रंग अच्छे से नहीं चढ़ता है, तो इसके लिए आप गुड़हल फूल के पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। बाजार में आपको यह पाउडर आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बालों को करें काला, भूरा, बरगंडी या गुलाबी, ऐसे 5 अलग तरह से मेहंदी घोलने पर मिलेंगे 5 अलग रंग
अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके बालों में मेहंदी लगाने से रंग अच्छ से नहीं चढ़ता है। मेहंदी का रंग अच्छे से बालों में आए, इसके लिए चाय के पानी के साथ लौंग उबाल लें। मेहंदी में लौंग का पानी और 2 चम्मच कत्था पाउडर और 8-10 मेहंदी का तेल मिक्स कर लें। मेहंदी के इस घोल को लगाने से बालों में रंग अच्छा आएगा।
इसे भी पढ़ें: बालों में जरूरत से ज्यादा मेहंदी लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।