herzindagi
hair color at home

बालों में लाना है बरगंडी कलर तो मेहंदी में मिलाएं ये चीज़

<span style="font-size: 10px;">अगर आप घर पर ही अपने बालों को कलर करना चाहती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें और इस नुस्खे को जरूर आजमाएं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-10-12, 19:31 IST

नई नई तकनीकों के साथ साथ नया नया फैशन भी आ गया है। आजकल महिलाएं बालों को कलर करने लगी हैं। कुछ बालों को लाल कर रही हैं तो कुछ ब्राउन, कुछ बरगंडी कलर कर रही हैं तो कुछ अपने सफेद बालों को काला। हमें मार्केट के प्रोडक्ट की जगह घर पर ही नेचुरल तरीके से अपने बालों को कलर करना चाहिए। अगर हम करना चाहें तो कोई से भी रंग अपने बालों में कर सकते हैं वो भी एक घरेलू नुस्खे से।

हम मेहंदी लगाते है ताकि बालों को काला या भूरा कर सकें। बालों को काला करने के लिए तरह तरह की चीज़ों को मिलाया जाता है। ऐसे ही आज हम आपको बालों को बरगंडी कलर करने का तरीका बताने वाले हैं। मेहंदी में बस इस एक चीज़ के इस्तेमाल से आप अपने बालों को बरगंडी कलर कर सकती हैं और वह है चुकुन्दर। चलिए जानते है कैसे घोल बालों को बरगंडी करने के लिए मेहंदी।

मेहंदी में मिलाएं इन चीजों को

beetroot

इसे जरूर पढ़ें-स्किन टोन के अनुसार अगर चुनेंगी सही हेयर कलर तो चेहरे की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें सभी चीजों को मिक्स करके दो से तीन घंटे तक ढक कर रख लें।
  • जब समय पूरा हो जाए तो इसे आपने बालों पर लगा लें।(इन हेयर कलर से पाएं एकदम नया लुक)
  • जब तक मेहंदी सूख न जाए इसे बालों पर रहने दें। मेहंदी सूखने के बाद बालों को नार्मल पानी से धो लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

henna

  • आप चाहें तो मेहंदी को एक रात पहले भी घोल के रख सकती हैं।
  • चुकंदर के पेस्ट की जगह आप जूस का इस्तेमाल भी लड़ सकती हैं। चुकंदर का रंग बहुत ही सुंदर होता है और यह आपके बालों को भी बहुत ही प्यार रंग देगा।
  • आप अपने बालों के हिसाब से सामग्री को बढ़ा घटा सकती हैं।(हेयर कलर कराने से पहले ध्यान रखें ये बातें)
  • अगर आप अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो उसकी जगह दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बालों में नमी के लिए आप इसमें नारियल या जैतून का तेल भी मिला सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश


हम इसी तरह नए फैशन और ब्यूटी से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।