इन दिनों सफेद बालों को कलर करने के लिए कई चीज़ें मार्केट में उपलब्ध हैं। अगर हम बालों के कलर के ऑप्शन खोजें तो हर ब्यूटी ब्रांड ने अपने अलग रंग निकाल कर रखे हैं। पर क्या ये सेफ और सुरक्षित होते हैं? बालों में केमिकल कलर लगाने से कई सारी समस्याएं होने लगती हैं और ये झड़ने भी लगते हैं। केमिकल कलर के कारण बालों में ड्राईनेस और फ्रिजीनेस भी बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में लोग बालों के लिए मेहंदी को चुनते हैं। पर मेहंदी की एक सबसे बड़ी समस्या में से एक ये है कि इसे लगाने के बाद बालों का रंग लाल हो जाता है।
कई लोग तो मेहंदी को सिर्फ इसलिए ही नहीं लगाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे लगाने के बाद बालों का रंग लाल हो जाएगा। पर अगर इस समस्या से ही छुटकारा मिल जाए तो? बालों में अगर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप मेहंदी के साथ कुछ हर्ब्स मिलाकर लगाएं तो बालों में अलग तरह का रंग आएगा।
हमने ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से बात की और इसके बारे में जानने की कोशिश की। शहनाज हुसैन ने बताया कि किस तरह से आप अपनी मेहंदी में और भी ज्यादा डार्क रंग लेकर आ सकते हैं।
मेहंदी से पाए जा सकते हैं अलग-अलग रंग-
शहनाज जी का कहना है कि मेहंदी लगाने पर आमतौर पर बालों में लाल रंग आता है और ये ब्लैक हेयर में भी हाइलाइट्स भी लेकर आती है। मेहंदी लगाने का मुख्य कारण ये है कि इससे बालों में हेल्थ और शाइन दोनों ही मिलते हैं। मेहंदी का सबसे बड़ा फायदा ही ये है कि ये बालों के लिए अच्छा कंडीशनर होती है और ये बालों का नॉर्मल बैलेंस भी रिस्टोर कर देती है। केमिकल कलर्स से बालों का केमिकल स्ट्रक्चर खराब होता है और इसलिए मेहंदी को ज्यादा बेहतर माना जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- बालों में मेहंदी लगाने के सबसे आसान और असरदार तरीके जानें
मेहंदी में अलग-अलग तरह की चीज़ें मिलाकर लगाने से बालों के कलर में थोड़ा बदलाव आ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बालों में आपको कौन सी तीन हर्ब्स मिलाकर लगानी चाहिए जिससे रंग में बदलाव आए।
मेहंदी में बालों को काला करने के लिए क्या मिलाएं?
अगर आपको मेहंदी के साथ बालों में काला रंग चाहिए तो कत्था और लौंग इसके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। हां, काले का मतलब एकदम जेट ब्लैक ना समझें क्योंकि मेहंदी थोड़ा तो असर दिखाएगी, लेकिन इसका शेड ब्लैक वाला ही आएगा।
सामग्री-
- 250 ग्राम मेहंदी
- 2 बड़े चम्मच कत्था पाउडर
- 3-4 बूंद लौंग का तेल
- थोड़ा सा नींबू का रस
- लोहे की कढ़ाही
लोहे की कढ़ाही में सारी सामग्री को मिला दें बस नींबू के रस को छोड़ दें। इसे हमें मेहंदी लगाने से पहले ही मिलाना है नहीं तो ये लोहे के साथ रिएक्शन कर देगा।
आपको सारी सामग्री में पानी मिलाकर इसे 6-7 घंटे के लिए रख देना है जिससे मेहंदी अच्छा रंग दे।
इसके बाद जब आप इसे लगाने वाली हों तो नींबू निचोड़ लें।
ये आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होगा बालों में बहुत ही गहरा रंग आएगा।
बालों को गहरा भूरा रंग देने के लिए क्या करें?
आप इसके लिए आंवला और कॉफी को मिलाकर बालों में लगा सकती हैं। ये बालों के लिए काफी मददगार साबित होगा। ये बालों में गहरा भूरा रंग देने के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
सामग्री-
- 250 ग्राम मेहंदी
- 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
- 2 कच्चे अंडे
- 2 छोटे चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
- उबले हुए आंवले का पानी
ये पैक बालों में ग्रोथ को भी प्रमोट करेगा क्योंकि आंवला पाउडर वैसे भी बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
इन सभी चीज़ों को मिलाकर मेहंदी को घोल दें और 7-8 घंटे बाद बालों में लगाएं। इससे पूरा सिर कवर कर लें और इसे 1.5 घंटे तक बालों में लगाकर रखें।
इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका
बालों में चाहिए जेट ब्लैक रंग तो मेहंदी में क्या मिलाएं?
अगर आप बालों में डेट ब्लैक रंग लाना चाहती हैं तो उसके लिए इंडिगो पाउडर सबसे बेस्ट साबित हो सकता है।
सामग्री-
- 250 ग्राम मेहंदी
- 2 बड़े चम्मच इंडिगो पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कॉफी
- घोलने के लिए चाय का पानी
- 1 अंडे की जर्दी
इन सभी चीज़ों को मिलाकर वैसे ही घोलें जैसे आप नॉर्मल मेहंदी को घोलते हैं।
इसके बाद आप इसे 7-8 घंटे घुले रहने दें और फिर अपने बालों में लगाएं।
इसे 1.5 घंटे बालों में रखें और फिर ठंडे पानी से बाल धो लें।
Recommended Video
मेहंदी लगाने के बाद बाल गुनगुने पानी से नहीं धोने चाहिए नहीं तो ये ड्राई होने लगते हैं। आप अपने बालों में मेहंदी लगाते समय इन टिप्स को जरूर ट्राई करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों