मार्केट में कई तरह के ऐसे प्रोडक्ट्स होते हैं, जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से स्किन हमेशा यूथफुल रहेगी, लेकिन कई बार यह प्रोडक्ट्स स्किन पर उल्टा असर दिखा देते हैं और त्वचा खराब हो जाती है। इससे कई तरह की बीमारियों के होने की संभावना भी बढ़ जाती है जैसे- कोर्टिसोल आदि की बीमारी होना।
यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें चेहरा मोटा होने लगता है यानी सूरज पैदा होने लगती है। कहा जा रहा है कि आधुनिक जीवनशैली के कारण शरीर में बढ़ रहे कोर्टिसोल की वजह से लोगों के चेहरे पहले से ज्यादा गोल और सूजे हुए नजर आ रहे हैं। क्या वाकई ऐसा संभव है?
क्या वाकई तनाव के कारण चेहरे पर सूजन आती है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने गुडॉक्टर गुलबहार अंसारी (B.U.M.S) से बात की। उन्होंने हमें क्या बताया आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कोर्टिसोल फेस क्या है?
ऊपर की गई बात से हमें पता चलता है कि कोर्टिसोल होता क्या है। अब थोड़ा इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं। इसे मून फेस या कोर्टिसोल फेस को आसान भाषा में चेहरे की सूजन या चेहरे ज्यादा फूला हुआ नजर आना कहा जाता है। कोर्टिसोल फेस की समस्या में शरीर में कुशिंग सिंड्रोम की वजह से होता है।
इसे जरूर पढ़ें-चेहरे पर लगाएं नानी मां का बनाया फेसपैक, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज
किसी भी व्यक्ति को कुशिंग सिंड्रोम तब होता है, जब शरीर में लंबे समय तक कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन ज्यादा मात्रा में होता है। बेस्ट प्रैक्टिस एंड रिसर्च क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर में हर साल 1.8 से ज्यादा लोग कुशिंग सिंड्रोम से पीड़ित पाए जाते हैं।
कोर्टिसोल होने के पीछे की वजह
- अब सवाल आता है कि यह बीमारी कैसे होती है। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो आइए आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं।
- खाने से किसी भी तरह की एलर्जी, स्किन केयर प्रोडक्टसे एलर्जी की वजह से भी यह बीमारी हो जाती है, जिसे कोर्टिसोल फेस होता है।
- हाइपोथायरायडिज्म या किडनी की बीमारियों के कारण भी चेहरे पर सूजन हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप चेकअप करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें।
- खाने में ज्यादा नमक इस्तेमाल करने और खाने की वजह से भी इसकी समस्या हो सकती है। कई बार कहा जाता है कि चावल खाकर रात को सोने से भी परेशानी बढ़ जाती है।
- खराब नींद से शरीर में पानी जमा होने और सूजन का कारण बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से पानी पिएं और अपना चेकअप करवाते रहें।ॉ
कोर्टिसोल से बचने के उपाय
- अगर आपको यह बीमारी हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ बाते हैं, जिनका खास ध्यान रखना होगा।
- अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो कोशिश करें खाने में नमक की मात्रा को सीमित रखें। जरूरत से ज्यादा नमक न खाएं। ऐसा करने से आपके दिक्कत हो सकती है।
- रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिएं और खाना खाने के बाद थोड़ा चलें। ऐसा करने से शरीर का इंफेक्शन दूर होगा और आपकी तबीयत में सुधार आएगा।
- खाने में फाइबर की मात्रा को ज्यादा रखें। फाइबर हमें इस बीमारी से दूर रहने की हिम्मत देता है। इसके अलावा, आयरन को भी अपने आहार में शामिल करें।
- रात को 8 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लें। सोने से आपकी आंखें नीचे से मोटी नहीं होंगी। साथ ही, आपका चेहरा भी नहीं सुधरेगा।
- वहीं, तनाव मत लें क्योंकि इससे शरीर में जब कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है। तो यह चेहरे, पेट और गर्दन के आसपास के क्षेत्रों में सूजन को बढ़ाता है, जिसे कोर्टिसोल फेस के तौर पर जाना जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों