शादी में गिफ्ट करने के लिए बेस्ट रहेंगी ये चीजें

Gifting Ideas: शादी में तोहफे दिए जाते हैं, लेकिन हमें कोई ऐसी चीज ही गिफ्ट करना चाहिए जिसे इस्तेमाल किया जा सकें।

wedding gifts ideas for bride to be

शादी का दिन हर कपल के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए छोटी-बड़ी हर तरह की तैयारियों का खासतौर से ख्याल रखा जाता है। वहीं शादी के दिन गेस्ट या आपके प्रियजनों को भी टेंशन होती है कि गिफ्ट में क्या दिया जाए? अब इसके लिए जरूरी है कि हम कोई ऐसी चीजें गिफ्ट करें जो आगे चल कर आपके काम में आ सके।

खासकर लड़की यानी दुल्हन को तोहफा देना हो तो दोस्तों से लेकर दूल्हे के तरफ के लोग भी तय नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं गिफ्ट आइडियाज जिन्हें आप शादी के मौके पर दुल्हन को तोहफे में दे सकते हैं।

करें मेकअप प्रोडक्ट्स गिफ्ट

makeup kit tinge

हम लड़कियों को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। दुल्हन के लिए आप तोहफे में कस्टमाइज करके भी स्किन केयर या मेकअप किट बनाकर गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके लिए आपको Tinge ब्रांड के कई किट्स मिल जाएंगे। इस बेहतरीन किट में आप लिपस्टिक, आईलाइनर, मेकअप ब्रश, फेस सीरम जैसी अन्य चीजें भी शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:महिला दिवस के मौके पर उपहार में दी जा सकती हैं ये चीजें

ज्वेलरी सेट कर सकते हैं गिफ्ट

jewellery set for gift

लड़कियों को सजना सवरना काफी ज्यादा पसंद होता है और इसके लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है। शादी में गिफ्ट करने के लिए आप इस तरह के ब्रास ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। यह ज्वेलरी आर्टिफिशियल जरूर होती हैं, लेकिन यह ज्वेलरी कभी भी काली नहीं पड़ती है। इसमें आपको इयररिंग्स, पेंडेंट, चैन, ब्रेसलेट में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:त्योहारों के मौके पर अपने खास लोगों को दे सकते हैं ये गिफ्ट्स

परफ्यूम सेट रहेगा बेस्ट

modicare perfume set

वेडिंग गिफ्ट के लिए आप अपने दुल्हन को कपल के लिए ब्यूटी और स्किन केयर के जगह ग्रूमिंग के लिए परफ्यूम किट बनाकर भी भेज सकती हैं। देखने में यह काफी एलिगेंट गिफ्ट नजर आएगा। इस लक्ज़री परफ्यूम का प्राइस आपको लगभग 3,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसमें आपको दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए गिफ्ट ऑप्शन मिल सकता है।

अगर शादी में गिफ्ट करने के लिए ये चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP