क्या आप एक्ने की समस्या से परेशान हैं ? क्या आप एक्ने ठीक करने के लिए कई महंगे ट्रीटमेंट्स लेती हैं फिर भी ये जिद्दी एक्ने या मुहांसे ठीक ही नहीं होते ? अगर हां तो अब इस समस्या से परेशान होने के बजाय यहां बताए उपायों को ट्राई करें और इन जिद्दी मुहांसों और इसके दाग-धब्बों से छुटकारा पाएं।
लड़कियों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है मुहांसों की समस्या। मुहांसे चेहरे की रंगत तो चीन ही लेते हैं और इनके दाग चेहरे की खूबसूरती में भी ग्रहण लगा देते हैं। एक्ने दुनिया में सबसे आम त्वचा की स्थितियों में से हैं जो अनुमानित रूप से 85% युवाओं को प्रभावित करते हैं। जिसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा है। मुहांसों को ठीक करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट्स लेने की जगह कुछ घरेलू तरीके आजमाएं और जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पाने के साथ इनके दाग धब्बों को हटाकर बेदाग़ त्वचा भी पाएं।
चेहरे या शरीर में कहीं भी मुहांसे होने की वजह हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। कुछ लोगों की त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली होती है, तो कुछ लोगों में हार्मोनल बदलाव से एक्ने की समस्या होती है। यही नहीं कई बार इनका कारण अनुवांशिक होता है ,तो कभी गलत खान -पान की आदत एक्ने को जन्म देती है। मुख्य रूप से मुंहासे तब शुरू होते हैं जब आपकी त्वचा के रोम छिद्र ऑयल और डेड सेल्स से भर जाते हैं। प्रत्येक छिद्र एक वसामय ग्रंथि से जुड़ा होता है, जो सीबम नामक एक तैलीय पदार्थ का उत्पादन करता है। अतिरिक्त सीबम रोमछिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्ने या पी. एक्ने नामक बैक्टीरिया का विकास होता है। एक्ने के कुछ मामले दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर होते हैं, लेकिन सामान्य लक्षणों में व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और पिंपल्स और एक्ने शामिल हैं जिन्हें कुछ आसान तरीकों से ठीक किया जा सकता है। आइए जानें उन तरीकों के बारे में -
इसे जरूर पढ़ें: आखिर आपकी skin को दर्द देने क्यों आते हैं pimples? जानिये ये हैं कारण
ऐप्पल साइडर विनेगर एक्ने के कारण होने वाली सूजन को दबाता है, जो मुहांसों के निशानों को भी कम करने में मदद करता है। लेकिन त्वचा पर किसी भी तरह की जलन होने या किसी तरह का इरिटेशन होने पर इसका इस्तेमाल न करें। एक्ने कम करने के लिए 1 भाग ऐप्पल साइडर विनेगर और 3 भाग पानी मिलाएं (संवेदनशील त्वचा के लिए अधिक पानी का उपयोग करें)। इसके इस्तेमाल से पहले त्वचा को अच्छी तरह से क्लीन्ज़र से साफ़ करें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से ऐप्पल साइडर विनेगर और पानी के मिश्रण को त्वचा पर धीरे से लगाएं। खासतौर पर प्रभावित स्थान पर इसे अच्छी तरह से लगाएं। इसे 20 सेकंड के लिए लगाए रखें और पानी से धो लें। पानी को अच्छी तरह थपथपा कर सुखा लें। यदि ज्यादा एक्ने की समस्या है तो इस प्रक्रिया को आवश्यकतानुसार दिन में 1-2 बार दोहराएं।
बर्फ को पिंपल के आसपास की सूजन को कम करके सूजन को दूर करने के लिए जाना जाता है, इसलिए यदि आपको एक्ने की समस्या है तो इस पर बर्फ रगड़ें। ये एक्ने की सूजन को और दर्द को कम करने में मदद करती है और बहुत जल्द यानी कुछ ही घंटों में मुहांसों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
अगर आपको ऐसा लगता है कि त्वचा में नमी की वजह से मुहांसे होते हैं इसलिए त्वचा पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल एक्ने का कारण हो सकता है, तो आपका ये सोचना गलत है। खासतौर पर एक्ने से बचने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो भी आपको इसे मॉइस्चराइज़ करने की ज़रूरत है। अगर आप इसे ज्यादा देर तक सूखा रखते हैं तो उस स्थिति में आपकी त्वचा तेल का अधिक उत्पादन करने लगती है जिससे एक्ने की समस्या होने लगती है। आपको वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइज़र का उपयोग करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Acne Treatment: ये 5 घरेलू नुस्खे अपनाएंगी तो एक्ने हो जाएंगे छूमंतर
चेहरे पर एक्ने की समस्या होने पर आप प्रभावित स्थान पर शहद का इस्तेमाल करें। यह एक जीवाणुरोधी है और अगर इसे मुंहासों पर शीर्ष रूप से लगाया जाए तो यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए कच्चे शहद को मुहांसे वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर चेहरा पानी से धो लें। इसके दिन में कम से कम 3 बार इस्तेमाल से एक्ने कम होने लगते हैं और इसके निशान भी नहीं पड़ते हैं।
एलोवेरा जेल वर्षों से एक सौंदर्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है। इसे कई औषधीय रूपों में भी इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा पर एक्ने होने पर एलो वेरा जेल के इस्तेमाल से एक्ने के साथ-साथ चेहरे पर पड़े मुंहासों के निशान भी दूर हो सकते हैं। प्रभावित स्थान पर इसे सीधे लगाएं, यह कम समय में ही अपना एक्ने से छुटकारा दिलाता है। एक्ने पर एलो वेरा जेल अप्लाई करें और रात भर लगाए रखें। अगले दिन सुबह चेहरे पानी से धो लें।आपको एक्ने कम होते हुए नज़र आएंगे।
जिंक एक आवश्यक पोषक तत्व है जो कोशिका वृद्धि, हार्मोन उत्पादन, चयापचय और प्रतिरक्षा कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह मुँहासे के लिए अन्य प्राकृतिक उपचारों की तुलना में अपेक्षाकृत अच्छी तरह से अध्ययन किया गया है। रिसर्च के अनुसार एक्ने वाले लोगों के रक्त में ज़िंक का स्तर स्पष्ट त्वचा वाले लोगों की तुलना में कम होता है। इसलिए ज़िंक को अपनी नियमित डाइट में शामिल करके मुहांसों से छुटकारा पाएं।
अगर आपको चेहरे पर एक्ने की समस्या है तो डाइट से डेरी प्रोडक्ट्स को हटा दें। डेरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज़ पाया जाता है। डेरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध,पनीर, छांछ आदि आंतों को इरिटेट करते हैं और आंतों की समस्या चेहरे पर एक्ने का कारण होता है। लेकिन आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि कई शोधों के अनुसार पेट की समस्या की वजह से भी एक्ने होते हैं इसलिए प्रोबायोटिक के इस्तेमाल से एक्ने को ठीक किया जा सकता है। प्रोबायोटिक्स अनुकूल बैक्टीरिया हैं जिन्हें आप पूरक के रूप में ले सकती हैं या दही जैसे खाद्य पदार्थों के रूप में ले सकती हैं।
उपर्युक्त सभी तरीकों से आप एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के साथ अपनी त्वचा की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।