तेजी से चाहिए हेयर ग्रोथ तो आज से ही बालों में लगाएं ये खास तरह का तेल

क्या आपके भी बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है? क्या आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं? हेयर ग्रोथ के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-27, 12:48 IST
hair growth oil

Mustard Oil For Hair Growth: लंबे बालों की ख्वाहिश हर महिला करती है। बाल लंबे हो तो खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। लेकिन अफसोस बालों की प्रॉपर केयर ना करने से और केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करने से जहां बाल झड़ने लगते हैं, वहीं दूसरी तरफ बालों का ग्रोथ भी रुक जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोज बालों में सरसों का तेल लगाएं तो आपके बालों का ग्रोथ तेजी से बढ़ सकता है। जी हां आपने सही पढ़ा। सरसों के तेल में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके हेयर ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। दादी-नानी के जमाने से ही इस तेल का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ के लिए किया जाता रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद है सरसों का तेल (Does mustard oil increase hair growth)

mustard oil increase hair growth

बता दें कि सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट ,कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स रिच अमाउंट में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन डी, विटामिन ए, और विटामिन ई की भी भरपूर मात्रा होती है। ये तेल सभी तत्व बालों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा सरसों के तेल में लिनोलिक और ओलिक नाम के फैटी एसिड होते हैं जो इस तेल को बालों की ग्रोथ के लिए बेहतरीन तेल बनाते हैं। ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जब आप सरसों का तेल स्कैल्प ( स्कैल्प को ऐसे बनाएं हेल्दी) में लगाकर मसाज करते हैं तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ( स्किन को हेल्दी बनाता है सही ब्लड सर्कुलेशन) बढ़ता है। रक्त के माध्यम से आपके बालों के रोम को पोषण मिलता है जो बालों के विकास में बहुत अहम भूमिका निभाता है।

ऐसे करें ऑयलिंग ? (How to use mustard for hair growth)

know how to use mustard oil

  • सरसों के तेल को एक बाउल में निकाल कर हल्का गुनगुना कर लें।
  • अब बालों को सुलझा कर, दो हिस्सों में बांट लें।
  • अब तेल में उंगलियों को डूबों कर फिंगर टिप्स से स्कैल्प पर लगाएं।
  • फिंगर टिप्स की मदद से धीरे-धीरे 10-15 मिनट तक मसाज करें।
  • जब स्कैल्प पर तेल लग जाए तो बालों की लंबाई पर तेल लगाएं।
  • आप चाहें तो रात भर बालों में तेल लगा रहने दें या फिर तेल लगाने के 2 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू कर लें।

यह भी पढ़ें-Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP