Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:20 AM IST HZ Awards 2026
Korean earrings designs

Korean Earrings Designs: स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडी कोरियन इयररिंग्स

Korean Earrings Designs: अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं, तो यहां कुछ ट्रेंडी कोरियन इयररिंग्स डिजाइन्स दिए गए हैं। इन इयररिंग्स को आप स्कूल, कॉलेज और ऑफिस, सभी जगह पहनकर जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 22:39 IST

Daily Wear Korean Earrings Designs: आजकल फैशन की दुनिया में K-Drama और K-Pop का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ कोरियन स्किनकेयर ही नहीं, बल्कि उनकी ज्वेलरी भी इंडियन महिलाओं (Indian Women) के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। खासकर कोरियन इयररिंग्स डिजाइन्स (Korean Earrings Designs) अपनी खूबसूरती और यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ये इयररिंग्स भारी-भरकम ट्रेडिशनल ज्वेलरी से बिल्कुल अलग होते हैं। ये काफी हल्के होते हैं और इन्हें पहनकर आप घंटों बिना किसी परेशानी के रह सकती हैं। चाहे आप ऑफिस जा रही हों, कॉलेज या किसी खास डेट पर, कोरियन इयररिंग्स आपके पूरे लुक को एक मिनिमलिस्ट (Minimalist) और मॉडर्न टच देते हैं।

पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स (Pearl Drop Korean Earrings)

Pearl Drop Korean Earrings

कोरियन ज्वेलरी में पर्ल्स (Pearls) का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है। ये इयररिंग्स सादगी और क्लास का बेहतरीन उदाहरण हैं। इन्हें आप ऑफिस वियर या किसी रोमांटिक डिनर डेट पर पहन सकती हैं। अक्सर इसमें एक पतली सोने की चेन के नीचे एक छोटा मोती लटका होता है।

इसे भी पढ़ें- Minimal Jewellery Designs: हर आउटफिट के साथ अच्छी लगेंगी मिनिमल ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

हूप्स विथ चार्म्स (Korean Hoops with Charms Earring)

Korean Hoops with Charms Earring

साधारण हूप्स तो सभी पहनते हैं, लेकिन कोरियन स्टाइल में हूप्स के साथ छोटे-छोटे चार्म्स जैसे कि हार्ट, स्टार या बटरफ्लाई जुड़े होते हैं। यह थोड़ा फंकी और यूथ वाइब (Youthful Vibe) देता है। इसे आप कैजुअल जींस-टॉप या समर ड्रेसेस के साथ वियर कर सकती हैं।

फ्लोरल स्टड्स (Korean Floral Studs Earring)

Korean Floral Studs Earring

कोरियन लड़कियों को फूलों वाले डिजाइन बहुत पसंद होते हैं। ये अक्सर पेस्टल कलर्स और छोटे स्टोन (Stones) से बने होते हैं। इसमें अक्सर एक्रिलिक (Acrylic) या सॉफ्ट कलर्स का इस्तेमाल होता है। यह डे-आउट या कॉलेज लुक के लिए बेस्ट है।

लॉन्ग थ्रेडर इयररिंग्स (Korean Long Threader Earrings)

Long Threader korean Earrings

ये इयररिंग्स कान के छेद से होकर नीचे की ओर लटकते हैं। ये बहुत ही पतले और लंबे होते हैं। ये आपके चेहरे को थोड़ा स्लिम दिखाने में मदद करते हैं। इन्हें स्लीक हेयरस्टाइल हाई पोनीटेल के साथ पहनें।

इसे भी पढ़ें- सिल्वर बाली के नए और लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ा देंगे आपके चेहरे की खूबसूरती, देंगे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- meesho, amazon

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।