Vat Savitri Puja: वट सावित्री के दिन साड़ी के साथ बनाएं ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत

वट सावित्री के दिन आप सुंदर साड़ी के साथ इस तरह के हेयरस्टाइल को ट्राई करें। आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

 
Hairstyle looks

वट सावित्री के दिन हर एक महिला अच्छे से तैयार होती है। अलग-अलग तरीके के कपड़े पहनती है, मेकअप करती है। लेकिन इस चीज को लेकर कंफ्यूज हो जाती है कि, कौन सा हेयर स्टाइल बनाया जाए जो साड़ी के साथ अच्छा लगे। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान है तो इसके लिए यहां बताए गए हेयरस्टाइल को साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत के साथ-साथ ट्रेडिशनल भी दिखाई देगी।

डबल साइड ब्रैड हेयर स्टाइल विद चोटी स्टाइल

Hairstyle tips for saree

कई महिलाएं होती हैं जिन्हें सिंपल चोटी बनाने का शौक होता है। लेकिन इस बार वट सावित्री के दिन आप डबल साइड ब्रैड के साथ चोटी बना सकती हैं। इसमें भी आप चोटी के साथ ट्विस्ट एड कर सकती हैं। खजूरी चोटी, सिंपल चोटी के साथ गजरा। इस तरह के स्टाइल भी त्योहारों पर अच्छे लगते हैं।

क्योंकि ये आपके लुक को और ट्रेडिशनल दिखाते हैं। आप चाहे तो इसमें कई तरह की आर्टिफिशियल एक्सेसरीज एड कर सकती हैं। जिसके ऑप्शन आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएंगे।

टिप्स: इसके साथ आप सिंपल इयरिंग्स और नेकलेस एड कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज

साइड पार्टिंग बन हेयर स्टाइल

Bun hairstyle tips

अगर आपको बन पसंद है तो इस बार आप साइड पार्टिंग बन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। साड़ी के साथ ये काफी अच्छा लगता है। इसकी खास बात ये होती है कि, इसको बनाना भी आसान होता है साथ ही इसमें गर्मी भी कम लगती है।

इसको और अच्छा दिखाने के लिए आप इसमें फ्लावर एक्सेसरीज एड कर सकती हैं, चाहे तो गजरा, फूल की पत्तियों या फिर पर्ल भी इसमें लगा सकती हैं। ये भी बन में लगने के बाद अच्छे लगते हैं।

टिप्स: आप बीच में पार्टीशन करके भी बन को बना सकती हैं। इससे आपका न्यूली मैरिड लुक और ज्यादा निखरकर आएगा।

इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहतरीन लुक

वेवी कर्ल हेयर स्टाइल

Wave curl haistyle ideas

वेवी कर्ल हर एक आउटफिट के साथ काफी अच्छा लगता है। लेकिन आप इस तरह के हेयर स्टाइल को आप साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप वर्क हेयर पिन या फिर सिंपल रख सकती हैं। ये दिखने में सिंपल लगता है साथ ही इसे बनाना भी सिंपल होता है। आप चाहे तो इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। आप इसके साथ हैवी इयररिंग्स और मंगलसूत्र पहन सकती हैं।

टिप्स: जब भी आप वेव बनाएं तो मशीन को ज्यादा गर्म न करें। वरना आपके बालों को नुकसान हो सकता है।

अगर आपको ये हेयर स्टाइल पसंद आए हो तो हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय जरूर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP