herzindagi
latest eye makeup style

Easy Eye Makeup : दिखना चाहती हैं यूनिक तो ऐसे करें आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट

ट्रेंडी और सिंपल आई मेकअप करने के लिए आपको केवल थोड़ा क्रिएटिव होने की जरूरत होती है।
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 12:45 IST

महिलाएं मेकअप करने के लिए नए से नए प्रोडक्ट्स को खरीदती हैं और इंटरनेट की मदद लेकर वे ढेरों वीडियो को देखती हैं। इसे देखने के बाद वे अपने मेकअप लुक्स पर तरह - तरह के एक्सपेरिमेंट्स भी करती हैं। खासकर महिलाएं आई मेकअप करना पसंद करती हैं।

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और करना चाहती हैं लेटेस्ट स्टाइल का आई मेकअप तो आप इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाएंगे आई मेकअप के कुछ ट्रेंडी डिजाइन और स्टाइल जिसे आप इस फेस्टिव सीजन के लिए ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद एलिगेंट

 

यूनिक इनर कार्नर स्टाइल (How To Highlight Inner Corner)

How To Highlight Inner Corner

  • आजकल इस तरीके से आंखों के इनर कार्नर को हाइलाइट करना महिलाएं बेहद पसंद करती दिखाई दे रही हैं।
  • अगर आप यूनिक और ट्रेंडी आई मेकअप ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ इस तरह के आई मेकअप को चुन सकती हैं।
  • इसके लिए आपको लिड एरिया पर न्यूड ब्राउन कलर के आई शैडो का इस्तेमाल करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबसे पतले आई लाइनर ब्रश की मदद से अपने ऑउटफिट के हिसाब से कोई भी कलर का आई शैडो इनर कार्नर पर लगाना होगा।
  • ध्यान रहे कि आप हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें।
  • साथ ही अगर आपकी आंखें सेंसिटिव हैं तो आप इस तरह के आई मेकअप को बहुत धीरज के साथ ही करना होगा ताकि आपका आई मेकअप परफेक्ट दिखाई दें।

इसे भी पढ़ें :  स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

कैट-विंग आई लाइनर (Cat-Eye Wing Eyeliner)

Cat Eye Wing Eyeliner

  • अगर आप कुछ इंडो-वेस्टर्न पहन रही हैं तो आप कुछ इस तरीके के आई मेकअप को चुन सकती हैं।
  • इस तरह आई मेकअप करने के लिए आप सबसे पहले तो अपने ऑउटफिट के कलर के हिसाब से आई लिड के ऊपर ऑय शैडो लगा लें।
  • उसके बाद कुछ इस तरह से आप कैट-विंग आईलाइनर को लगा लें। 
  • इसके लिए आप केवल पतले आई लाइनर ब्रश का ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आप बिगिनर हैं तो आप इसके लिए लिक्विड आई लाइनर की जगह पर ब्लैक कलर के आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप उसी ब्रश से ऊपर की ओर सेमी-सर्कल बनाएं। ऐसा करने से आपका आई मेकअप कंप्लीट और बोल्ड दिखाई देने लगेगा।

 इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

कंट्रास्ट के साथ करें आई मेकअप (Multi-Color Eye Makeup)

Multi Color Eye Makeup

  • आपके ऑउटफिट का कलर अगर मल्टी-शेड्स में हैं तो आप कुछ इस तरीके से आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट्स कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप सबसे पहले तो अपने ऑउटफिट के हिसाब से आई शैडो के कलर्स को चुन लें।
  • इसके बाद आप चुनें हुए कलर्स में से कोई डार्क कलर के आई शैडो को लिड एरिया पर लगाएं।
  • ऐसा करने के बाद आप वॉटर लाइन पर अपनी आंखों के हिसाब से काजल लगाएं।
  • इसके बाद आप लोअर लैश पर चुने हुए दूसरे आई शैडो को लगाएं और स्मजर ब्रश की मदद से आप इसे अच्छे तरीके से ब्लेंड कर लें।
  • ध्यान रहे कि आप इसके लिए कलर कंट्रास्ट का ध्यान रखें ताकि आपका आई मेकअप बेहद खूबसूरत और यूनिक दिखाई दें।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये लेटेस्ट और यूनिक आई मेकअप और उन्हें करने का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।