Alta Designs: महाशिवरात्रि पर पैरों में लगाएं ये खूबसूरत आलता डिजाइंस, तस्‍वीरें देखें

महाशिवरात्रि पर अपने पारंपरिक लुक को संवारें इन खूबसूरत और ट्रेंडी आलता डिजाइंस से। इन डिजाइंस की झलक देखने और बनने का तरीका जाननें के लिए लेख पढ़ें ।  
image

महाशिवरात्रि हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा त्‍योहार होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। हर साल इस दिन को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भी सोलह श्रृंगार में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता लगाए बिना तो उनका श्रृंगार ही पूरा नहीं होता है। मेहंदी की डिजाइंस हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं, जो आप इस पर्व पर हाथों में लगा सकती हैं। वहीं पैरों में अगर आप आलता लगाने के बाद में सोच रही हैं तो आज हम आपको उसके भी कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। आपने साधारण दिखने वाली आलता डिजाइंस तो कई बार लगाई होंगी आज हम आपको कुछ बेहद खूबसूरत और स्‍टाइलिश आलता डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्‍हें आप यदि पैरों पर लगा लें तो लोग आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे।

1. मेहंदी के साथ आलता डिजाइन

alta designs

अगर आप अपने पैरों को एक अनोखा और आकर्षक रूप देना चाहती हैं, तो मेहंदी के साथ आलता का तालमेल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आप पहले पैरों पर मेहंदी की सुंदर डिजाइन बनाएं और फिर किनारों पर आलता से आउटलाइनिंग करें। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल के साथ आलता डिजाइन को मॉडर्न टच भी देता हैं और महाशिवरात्रि जैसे खास मौकों पर एकदम परफेक्ट लगता है। मेहंदी और आलता का यह मेल राजस्थानी और बंगाली संस्कृति में काफी लोकप्रिय है और इसे विशेष अवसरों पर महिलाएं अपनाती हैं।

2. घनी आलता डिजाइन

trendy alta designs

आलता का नाम जहन में आता है तो केवल गोल टिक्‍की डिजाइन की छवि ही दिमाग में उभरती है। मगर अब आलता में भी आपको महंदी जैसी घनी और खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलेगी। अगर आप गहरे और बोल्ड डिजाइन पसंद करती हैं, तो घनी आलता डिजाइन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें पूरे पैर को गहरे लाल रंग से खूबसूरती से सजाया जाता है, जिससे पैर आकर्षक और पारंपरिक दिखते हैं। इस डिजाइन को विशेष रूप से बंगाल और ओडिशा की महिलाएं शादी, त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान अपनाती हैं। आप इसे सिंपल रख सकती हैं या फिर हल्के फूलों और ज्यामितीय पैटर्न के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप इसे और भी ज्‍यादा सजाना चाहती हैं, तो आपको इसमें व्‍हाइट कलर का भी प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आप फैब्रिक कलर यूज कर सकती हैं।

3. बॉर्डर आलता डिजाइन

maha shivratri alta designs

अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो बॉर्डर आलता डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें पैरों के किनारों को आलता से खूबसूरती से लगा सकती हैं। अगर आपको महीन और भरी-भरी डिजाइन चाहिए तो तीली भी आपको पतली ही लेनी चाहिए। अगर आप लाल रंग की स्‍याही वाले पेन से पहले ही पैर पर खूबसूरत डिजाइन बना जेती हैं, तो नोकीली तीली से आपको डिजाइन पर आलता घुमाने में आसानी होगी और ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगेगा। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो हल्का लेकिन ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं। यह खासतौर पर बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दुल्हनों और विवाहित महिलाओं द्वारा अधिक पसंद किया जाता है। इसे महाशिवरात्रि पर पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ अपनाकर आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Karwa Chauth Alta Designs: पैरों पर मेहंदी की जगह इस बार लगाएं आलता, देखें सिंपल और जल्दी बनने वाले डिजाइन

4. फ्लोरल आलता डिजाइन

traditional alta patterns

अगर आप फूलों से प्रेरित डिजाइंस पसंद करती हैं, तो फ्लोरल आलता डिजाइन आपके लिए एकदम सही है। इसमें पैरों पर फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आकर्षक और स्त्रीत्व का प्रतीक होती हैं। इस डिजाइन में आप छोटे फूलों, बेलों या बड़े फ्लोरल पैटर्न को चुन सकती हैं। यह न केवल पैरों को खूबसूरत बनाता है, बल्कि इसे पहनने से एक पारंपरिक और फेस्टिव फील भी आता है। फ्लोरल डिजाइंस खासकर शादी, तीज, कजरी तीज और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों पर बेहद लोकप्रिय होती हैं।

5. गोल टिक्की आलता डिजाइन

border alta designs

अगर आप एक क्लासिक और पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो गोल टिक्की आलता डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पैरों के बीचों-बीच आलता से एक गोलाकार आकृति यानी टिक्की बनाई जाती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न उकेरे जाते हैं। यह पैटर्न आप व्‍हाइट फैब्रिक कलर से भी बना सकती हैं। यह डिजाइन बेहद मिनिमलिस्ट और क्लासी लगता है। इसे बनाना आसान भी है और यह कम समय में भी लग जाता है।

महाशिवरात्रि जैसे खास पर्व पर अगर आप अपने पारंपरिक लुक को और निखारना चाहती हैं, तो आलता डिजाइंस का चुनाव जरूर करें।

आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP