Glowing Skin Care For Ladies: रोशनी चोपड़ा के बताए गए इस नुस्खे से बनाएं अपनी त्वचा को चमकदार, जानें तरीका

ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, चेहरे पर ग्लो आएगा।

tips to make your skin glowing

तेज गर्मी की वजह से त्वचा का रंग काला होने लगता है। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई सारी ऐसी चीजों को चेहरे पर अप्लाई करते हैं, जिससे बस कुछ ही समय के लिए चेहरा साफ नजर आता है। साथ ही, चेहरे पर ग्लो दिखाई देता है। लेकिन यह ग्लो नेचुरल नहीं होता है। अगर आपको नेचुरल ग्लो चाहिए, तो इसके लिए आप चेहरे पर टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गए नुस्खे को ट्राई करें। इससे चेहरे पर चमक दिखाई देगी। इसे आप चेहरे के अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर भी लगा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस नुस्खे के बारे में।

ग्लोइंग स्किन के लिए लोई बनाने की सामग्री

Glowing skin care at home

  • आटा- 4 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-आधा चम्मच
  • तिल का तेल-1 चम्मच
  • दूध- आधा कप

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं लोई

  • इसके लिए आपको एक बड़ी कटोरी लेनी है।
  • इसमें आटा और अन्य सामग्री को मिक्स करना है।
  • अब इन सभी चीजों का थोड़ा पतला डो तैयार करना है।

इस तरह करें आटे का चेहरे पर इस्तेमाल

Skin care tips for women

जब आपका डो तैयार हो जाए तो इसे अपने शरीर के उस हिस्से पर लगाना है। जहां से आपकी स्किन टोन थोड़ी डार्क है। इसको करने से आपकी स्किन पर नेचुरली निखार नजर आएगा। साथ ही, चेहरा ग्लो करेगा। इस तरह के डो को लोई कहते हैं। जिसे करने से स्किन के साथ-साथ एक्स्ट्रा बाल भी साफ हो जाते हैं। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा। इसे आप हफ्ते में एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं। यह घर पर रखी चीजों से तैयार किया गया है। इसलिए इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गए तरीके को आप घर पर ट्राई कर सकती हैं। यह काफी पुराना नुस्खा है। लेकिन अगर आपको दाने या स्किन पर अन्य समस्याएं हैं, तो इसके लिए आप पहले डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पेच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आपकी स्किन पर कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करना चाहिए

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP