Dry Lips In Winter: सर्दियों में ड्राई लिप्स को सही रखने के लिए एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें फॉलो

सर्दी का मौसम शुरू होते ही लिप्स ड्राई होने लगते हैं। इसे सही करने के लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह माननी चाहिए।

Dry lips healthy in winter season

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सबसे ज्यादा ड्राई लिप्स होने की समस्या बढ़ती है। इसकी वजह से कई बार हम अपने होंठों को ही नुकसान पहुंचा लेते है। उन्हें चबाने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इनकी सही तरीके से केयर करें इसके लिए आपको एक्सपर्ट के बताए गए तरीकों को ध्यान से समझना पड़ेगा। डॉ. अनिका जो कि एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं उन्होंने ऐसे ही कुछ टिप्स शेयर किए जिसे आपको जरूर ध्यान में रखना चाहिए। चलिए जानते हैं उनके बताए गए टिप्स के बारे में।

लिप बाम करें अप्लाई

Dry lips care

अगर आपको अपने फटे होंठों को सही रखना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर लिप बाम का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप इन्हें घर पर तैयार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वो केमिकल फ्री होंगे और आपके होंठों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगे। इसके लिए आप एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और कोको बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका लिप बाम घर पर ही तैयार हो जाएगा।

एक्सपर्ट की राय का रखें ध्यान

अगर आपके लिप्स किसी भी तरीके से सही नहीं हो रहे हैं तो बेस्ट है कि आप अपने डॉक्टर (ड्राई लिप्स को सही करने का तरीका) की सलाह लें। वो आपको सही तरीका और सही टिप्स बताएगा। जिसे फॉलो करके आप अपने लिप्स को सही कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: How to Treat Dry Lips: फटे होंठ भी दिखने लगेंगे मुलायम, इन नुस्खों को आजमाकर देखें

हमेशा रहें हाइड्रेट

बॉडी में पानी की कमी की वजह से होंठ फटने शुरू हो जाते हैं। इन्हें सही करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना (होंठों को सही करने के घरेलू उपाय) चाहिए। साथ ही समय-समय पर होंठों को हाइड्रेट रखना चाहिए। तभी आपके लिप्स सॉफ्ट नजर आएंगे। इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अपने होंठों को चबाएं नहीं इससे वो और ज्यादा बेकार लगने लगेंगे। साथ ही उनमें जख्म भी हो जाएंगे।
  • मैट लिपस्टिक न लगाएं। इससे आपके होंठ और ज्यादा ड्राई नजर आएंगे। इसलिए कोशिश करें की ग्लॉसी लिपस्टिक अप्लाई करें।
  • स्क्रब न करें इससे होंठ और ज्यादा फट जाएंगे।
  • किसी की यूज किए गए लिप बाम या फिर लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP