herzindagi
image

Face Mask For Skin: चेहरे के कसाव के लिए लगाएं ये फेस मास्क, जानें फायदे

चेहरे के कसाव के लिए जरूरी है कि आप सही फेस मास्क को अप्लाई करें। साथ ही, इसका फायदा भी जानें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्किन हेल्दी रहती है।
Editorial
Updated:- 2025-01-17, 17:03 IST

Face Mask For Skin: चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके चेहरे पर किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम नजर नहीं आती है। वहीं, चेहरे पर ज्यादा चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि आप सही फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर चमक लंबे समय तक बनी रहेगी। आप इसके लिए घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के फेस मास्क अच्छे लगेंगे।

ग्रीन टी और मुल्तानी मिट्टी मास्क

face mask (2)

ग्रीन टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसकी मदद से स्किन एक्सफोलिएट होती है। मुल्तानी मिट्टी की मदद से पोर्स ओपन होते हैं। साथ ही, चेहरे पर अलग चमक नजर आती है। इस तरह के फेस मास्क को आप पर बनाकर लगा सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर पिंपल्स और स्किन एलर्जी की प्रॉब्लम नहीं होती है।

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी-2 चम्मच
  • ग्रीन टी
  • पानी

इस तरह बनाएं फेस मास्क

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेनी है।
  • अब इसमें ग्रीन का पका हुआ पानी डालना है।
  • फिर इसमें आप चाहें तो थोड़ा सा गुलाबजल डालें।
  • इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

इसे भी पढ़ें: Black Neck Remedies: काली गर्दन को साफ़ करने के लिए इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी

इस तरह अप्लाई करें फेस मास्क

  • इसे लगाने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ करें।
  • इसके बाद एक ब्रश की मदद से इस पेस्ट को लगाएं।
  • अब 15 मिनट लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ करें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम को लगाएं।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन पर कसाव नजर आने लगेगा।

मास्क लगाने से पहले जानें ये बातें

face mask tips

  • मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इन फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
  • मास्क लगाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें।
  • इन घरेलू फेस मास्क का नियमित उपयोग आपकी त्वचा को टाइट और चमकदार बनाएगा।

इस तरह के फेस मास्क को आप जब लगाना हो उसी समय बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी। साथ ही, आपके चेहरे पर एक अलग ग्लो दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरे का ग्लो है बढ़ाना, तो आजमाएं ये 2 होममेड विंटर केयर फेस मास्क

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।