हम सभी अपने डेली स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन को जरूर शामिल करते हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो ना केवल स्किन को सन प्रोटेक्शन प्रदान करता है, बल्कि स्किन को टैनिंग, झुर्रियों, समय से पहले बुढ़ापा, सनबर्न और त्वचा कैंसर से बचाने के लिए भी उतना ही आवश्यक है। हालांकि, यह देखने में आता है कि मानसून के दौरान अधिकतर लोग सनस्क्रीन को स्किप कर देते हैं।
मानसून का मौसम आ गया है और इसके साथ ही बारिश, नमी और बादल छाए हुए हैं। हो सकता है कि धूप नजर ना आने के कारण आप भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी ना समझती हों, जबकि सच्चाई यह है कि यूवी किरणें हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह भी संभव है कि इस मौसम में आप सनस्क्रीन लगाने को लेकर कशमकश में हों। बारिश के कारण सनस्क्रीन उतना इफेक्टिव नहीं रहता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको मानसून में सनस्क्रीन अप्लाई करते समय ध्यान में रखना चाहिए-
चुनें सही सनस्क्रीन
जब आप मानसून में सनस्क्रीन लगा रही हैं तो आपको सही सनस्क्रीन का चयन करना बेहद जरूरी है। अगर आप सही सनस्क्रीन नहीं लगाएंगी, तो वह उतना अधिक इफेक्टिव नहीं होगा। हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपका सनस्क्रीन यूवीए और यूवीबी दोनों तरह से प्रोटेक्शन देता है। साथ ही, मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए आप वाटर-रेसिस्टेंट फ़ॉर्मूला चुनें। इससे बारिश और नमी के दौरान भी आपको सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्शन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Skin Care: मानसून में बनी रहेगी चेहरे की सुंदरता अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो
सही तरीके से करें अप्लाई
सनस्क्रीन से स्किन प्रोटेक्शन तभी संभव है, जब उसे सही तरह से अप्लाई किया जाए। आप थोड़ी सी मात्रा में सनस्क्रीन लेकर अपने चेहरे पर लगाएं, लेकिन इस दौरान अपने कान व गर्दन को ना भूलें। इसी तरह, आप अपने शरीर के सभी खुले हिस्सों जैसे हाथ व पैर पर भी सनस्क्रीन अवश्य लगाएं।
सही तरह से करें लेयरिंग
किसी भी प्रोडक्ट का मैक्सिमम बेनिफिट पाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि उसे सही तरह से अप्लाई किया जाए। मसलन, अगर आप मेकअप भी कर रही हैं तो आपको प्रोडक्ट की सही तरह से लेयरिंग करनी चाहिए। मेकअप के दौरान आपको पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए। जब यह स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए, तब आप फाउंडेशन अप्लाई करें। इसी तरह, अगर आप मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप इसे सनस्क्रीन से पहले लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में वैक्सिंग कराने के बाद ध्यान रखें ये बातें
जरूर करें रि-अप्लाई
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग एक बार सनस्क्रीन लगाने के बाद उसे रि-अप्लाई करना भूल जाते हैं। खासतौर से, मानसून में तो इसका ख्याल ही नहीं रहता है। जबकि आपको हर दो घंटे में सनस्क्रीन लगाना चाहिए। भले ही बादल छाए हों, तब भी इसे रिअप्लाई करें। वहीं, अगर आपको पसीना आ रहा है या आप भीग रही हैं, तो ज़्यादा बार दोबारा लगाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप बाहर जाने से कम से कम 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों