नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए अक्सर नेल आर्ट का सहारा लिया जाता है। वैसे तो पार्लर जाकर भी नेल आर्ट करवाया जा सकता है। लेकिन इन दिनों जब पार्लर बंद हैं और आप खुद को पैम्पर करना चाहती हैं तो यकीनन नेल आर्ट करना एक अच्छा आईडिया है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप किसी मुश्किल डिजाइन से ही नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहें। नेल्स पर कई बार लेस इस मोर का फंडा भी काम करता है। मसलन, आप सिंपल डिजाइन से भी अपने नेल्स की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इन्हीं डिजाइन्स में से एक है फ्रेंच टिप नेल आर्ट। लम्बे नेल्स पर तो कई तरह के डिजाइन बनाए जा सकते हैं, लेकि फ्रेंच टिप नेल आर्ट छोटे नेल्स पर भी काफी खूबसूरत लगता है।
हालांकि नेल आर्ट के दौरान कई तरह के टूल्स की जरूरत होती है, जिसकी मदद से डिजाइन को परफेक्ट तरीके से नेल्स पर उकेरा जाता है। फ्रेंच टिप नेल आर्ट करते समय गाइड स्ट्रिप की मदद ली जाती है। यह गाइड स्ट्रिप फ्रेंच टिप को एकदम सही शेप देता है। लेकिन अगर आपके पास घर पर गाइड स्ट्रिप नहीं है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको गाइड स्ट्रिप के बिना भी स्टेप बाई स्टेप तरीके से घर पर ही फ्रेंच टिप नेल आर्ट करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करती हैं तो बिना किसी दिक्कत के घर पर फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन बना पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
इसे भी पढ़ें: घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
नेल आर्ट की शुरूआत सबसे पहले नेल पॉलिश हटाने से करें। इसके लिए पहले हैंडवॉश करें और फिर अगर आपने लाइट शेड की नेलपेंट लगाई है तो आप एसीटोन फ्री नेल पॉलिश रिमूवर की मदद लें। वहीं डार्क शेड के लिए एसीटोन रिमूवर का इस्तेमाल करें।
अमूमन घर में काम करते समय नेल्स को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जब आप नेल आर्ट कर रही है तो यह जरूरी है कि पहले आप अपने नेल्स को शेप दें। आप अपनी पसंद के अनुसार नेल्स को शेप दे सकती हैं। वैसे squoval शेप को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें नेल्स ना तो पूरी तरह square होते हैं और ना ही पूरी तरह से oval।
नेल्स को शेप देने के बाद आप नेल्स के टिप पर बेस कोट लगाएं। आपको पूरे नेल्स पर बेस कोट लगाने की जरूरत नहीं है। बेस कोट लगाने से आपके नेचुरल नेल्स को एक प्रोटेक्शन मिलता है। इसके बाद आप नेल्स के टिप पर व्हाइट नेल पेंट लगाएं। वैसे तो फ्रेंच टिप नेल आर्ट के दौरान व्हाइट कलर काफी अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी पसंद का कलर भी टिप पर लगा सकती हैं। हालांकि टिप पर नेलपेंट लगाते समय यह थोड़ा सा मैसी हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें: नेल आर्ट्स कैसे बनाएं, जानें घर पर ही नाखूनों को सजाने के तरीके
अब आप एक फ्लैट ब्रश लें और उसे नेलपेंट रिमूवर में डिप करें। अब आप आप ब्रश की मदद से फ्रेंच टिप को कर्व दें। इस तरीके से अतिरिक्त नेलपेंट रिमूवर की मदद से क्लीन हो जाएगी, साथ ही आपके फ्रेंच टिप को एक परफेक्ट शेप भी मिलेगी।
फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी बरतें और इसका इस्तेमाल तभी करें, जब नेलपेंट गीला हो। आप इसके लिए एक पतले ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसके बाद आप अपने पूरे नेल्स पर शीयर नेलपॉलिश को अप्लाई करें। इससे आपके नेल्स में एक शाइन आएगी। आखिरी में टॉप कोट लगाकर अपने नेल पेंट को सील करें और उसे सूखने दें।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।