किसी भी विवाहिता स्त्री के लिए करवाचौथ से बढ़कर दूसरा कोई त्योहार या अवसर नहीं हो सकता। इस खास दिन का इंतजार तो उन्हें सालभर रहता है। पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके लिए निर्जल उपवास करने में महिला को जो आनंद आता है, उतनी ही खुशी उन्हें इस खास मौके पर सज-संवकर होती है। इस खास दिन हर विवाहिता दुनिया में सबसे सुंदर दिखना चाहती है। उसकी यही इच्छा होती है कि उसके पति की निगाहें सिर्फ उसी पर टिक जाएं। आप भी यकीनन ऐसा ही चाहती होंगी और इसके लिए आप कई दिनों पहले से शॉपिंग भी शुरू कर देती होंगी। अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक आप हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देती हैं, लेकिन आपके हेयरस्टाइल का क्या। इसे लेकर हमेशा ही कंफ्यूशन होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है और यह करवाचौथ के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए जानते हैं इन हेयरस्टाइल्स के बारे में-
बिपाशा बसु

अगर आप साड़ी के साथ एक ऐसा हेयरस्टाइल चाहती हैं, जो सिंपल होने के बावजूद आपको एलीगेंट लुक दे तो आप बिपाशा बसु का यह हेयरस्टाइल चुन सकती है। इस लुक में बिपाशा ने साड़ी के साथ बन लुक कैरी किया है। अपने बन को उन्होंने फ्लोरल हेयर एसेसरीज के साथ सजाया है, जिससे इसका लुक काफी निखरकर आ रहा है। आप भी करवाचौथ पर सिंपल मेकअप के साथ बन लुक कैरी कर सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा

हेयरस्टाइलिंग का मतलब यह नहीं है कि आप हर बार बन या ब्रेड ही बनाएं। इस खास मौके पर ओपन हेयर लुक भी उतना ही अच्छा लगता है। प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर पिछले वर्ष करवाचौथ की है। अपनी रेड कलर की साड़ी के साथ प्रियंका ने ओपन स्ट्रेट लुक रखा था, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा था। आप भी इस करवाचौथ स्ट्रेट लुक या फिर लाइट वेव्स लुक रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पार्टी में दिखना है परफेक्ट, मिनटों में बनाएं यह हेयरस्टाइल
श्रद्धा कपूर

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जो तरह-तरह के हेयरस्टाइल्स खुद से नहीं बना सकतीं तो ऐसे में आप करवाचौथ पर श्रद्धा कपूर के इस हेयरस्टाइल की मदद से अपने लुक को एन्हॉन्स कर सकती हैं। इस लुक में श्रद्धा ने हाफ अप एंड डाउन लुक रखा है। आप भी बालों को कॉम्ब करके फ्रंट से कुछ हेयर्स लेकर उसे पीछे ले जाकर पिनअप करें। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आप बैक में स्टाइलिश हेयरपिन लगाएं और लेंथ से बालों को लाइट कर्ल्स कर लें।
इसे जरूर पढ़ें: चाहिए परफेक्ट हेयरस्टाइल तो अपनाएं यह आसान हैक्स
सोनम कपूर

अगर आप इस बार करवाचौथ पर एक एलीगेंट और ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो आपको सोनम कपूर का यह हेयरस्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस लुक में सोनम ने रेड कलर के आउटिंफट के साथ बिग ईयररिंग्स कैरी किए हैं और उनके इस लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है उनका हेयरस्टाइल। सोनम ने ब्रेडेड क्राउन के साथ बन बनाया है, जो उन्हें एक डीसेंट लुक दे रहा है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों