कहीं जाने के लिए तैयार होना है तो मेकअप के नाम पर काजल और लिपस्टिक काफी जरूरी हो जाती हैं। लिपस्टिक के बिना चेहरा थोड़ा अधूरा सा लगता है। ऐसे में अगर लिपस्टिक काफी लंबे समय तक टिकी रहने वाली है तो इससे अच्छी कोई बात हो ही नहीं सकती। मैंने शुगर कॉस्मेटिक्स की लिपस्टिक पहले भी ट्राई की हैं इसलिए एक बार और इसकी रेंज Sugar It's A Pout Time Lipstick पर भरोसा करने के बारे में सोचा। मुझे थोड़े डार्क रंग पसंद हैं और इस रेंज में बेहतरीन न्यूड्स से लेकर डार्क रंगों तक 11 शेड्स उपलब्ध है। मैंने इसका True Oxblood शेड ट्राई किया। इस लिपस्टिक को इस्तेमाल कर कैसा रहा मेरा एक्सपीरियंस ये जानने से पहले जान लें कि इस प्रोडक्ट को लेकर कंपनी क्या दावा करती है-
- बेहतरीन मैट फिनिश
- वन स्ट्रोक एप्लिकेशन
- क्रीमी और मॉस्टराइजिंग
- काफी ज्यादा पिगमेंटेड लिपस्टिक
- कंफर्टेबल लिपस्टिक जो होठों को ड्राई नहीं करती
- लॉन्ग लास्टिंग
ये लिपस्टिक शुगर के सभी प्रोडक्ट्स की तरह ही पैक की गई है। शुगर कॉस्मेटिक्स में एक ही तरह के ग्राफिक्स इस्तेमाल किए जाते हैं। शुगर कॉस्मेटिक्स के सारे प्रोडक्ट्स एकदम परफेक्ट शेप के rectangle बॉक्स में आते हैं। प्रोडक्ट के पैकेज में इसका शेड, रेंज आदि दिया जाता है। साथ ही लिपस्टिक को खोलने पर परफेक्ट rectangle शेप का प्रोडक्ट सामने आता है। ये कोने से कहीं से भी मुड़ी हुई नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- हर समय कायम रखें अपनी कजरारी आंखों का जादू
ये लिपस्टिक काफी आसानी से होठों पर ग्लाइड होती है और इस्तेमाल करना अच्छा है क्योंकि जल्दबाज़ी में भी लगाई जा सकती है। इसे लगाने के बाद होंठ सॉफ्ट रहते हैं।
इसकी आधिकारिक कीमत 599 रुपए है। लेकिन अगर आप इसे घर बैठे आकर्षक दामों में पाना चाहती हैं, तो यहां से पा सकती हैं। इस डील के तहत ये लिपस्टिक आपको 541 रुपए में मिल जाएगी।
- होंठ सॉफ्ट रहेंगे।
- रंग काफी देर तक टिकता है।
- ड्राइनेस बिलकुल भी नहीं आती भले ही इसे पूरे दिन लगाएं।
- शेड्स काफी अच्छे हैं लगभग सभी स्किन टोन पर जाएंगे।
- पिगमेंटेशन वाकई अच्छा है।
- इसमें पैराबेन नहीं है और मिनरल ऑयल भी नहीं है।
- लगाने के बाद इसे सेट होने में काफी टाइम लगता है।
- कुछ चीज़ों पर लिपस्टिक स्टेन आ जाएगा।
- सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इसके फ्लैट शेप के कारण होठों पर लाइनर लगाने की जरूरत महसूस होती है। अगर ऐसा नहीं करते तो होंठों की लाइनिंग में स्मज आ जाएगा।
- अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो हो सकता है इसे लगाने के बाद थोड़े Flaky दिखें।
सही मायनों में इसके शेड और क्रीमी टेक्सचर से मैं बहुत खुश हूं। मैट लुक एकदम से नहीं आता है और इसके लिए आपको लिपस्टिक के पहले होंठों पर लिप बाम लगाने की जरूरत नहीं होगी। होंठ सॉफ्ट रहते हैं। हां, जैसा कि इसके नुकसान में बताया गया है कि इसे लगाने के समय लिपलाइनर की जरूरत पड़ सकती है या फिर इसे लिप ब्रश की मदद से लगाएं। मैट फॉर्मूला काफी अच्छा है और इसे बिलकुल किसी को रिकमेंड किया जा सकता है। ये बहुत कंफर्टेबल है।
इसे जरूर पढ़ें- Night Skin Care Cream: घर में इन 3 आसान तरीकों से बनाएं नाइट क्रीम
पिगमेंटेशन अच्छा है एक बार ग्लाइड करने पर ही आपके होंठों पर ये आराम से लग जाएगी। सबसे अच्छी बात ये है कि ये काफी लंबे समय तक टिकी रहेगी। हां, रंग फेड जरूर होगा। अगर फेड रंग की समस्या से परेशान नहीं होना और बार-बार लिपस्टिक लगाने का झंझट नहीं रखना तो शुगर का ही matte as hell crayon ट्राई कर सकती हैं। ये थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसकी लॉन्ग लास्टिंग पावर काफी ज्यादा है। वैसे तो ये 799 रुपए में मिलता है, लेकिन एक डील के चलते इसे 741 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अब वापस अपनी It's A pout Time पर आते हैं। ये लिपस्टिक यकीनन मुझे पसंद आई क्योंकि ऐसे देखा जाए तो ये काफी सस्ती है। मैट एज हेल के मुकाबले में। इसके साथ अगर इसे लगाते समय थोड़ा ध्यान रखा जाए तो ये काफी अच्छे से टिकी रहेगी। बस स्मज होने वाली समस्या को हल कर लीजिए। सिर्फ इसी एक समस्या के कारण इसके नंबर कट जाते हैं।
4/5
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।