herzindagi
subtle makeup looks with saree tips hindi

सावन में पहन रही हैं साड़ी तो इस तरह करें लाइट मेकअप, दिखेंगी अप्सरा जैसी खूबसूरत

साड़ी के साथ कई तरीके का मेकअप किया जाता है, लेकिन आजकल सटल और लाइट मेकअप लुक को काफी पसंद किया जाता है। मेकअप करने से पहले आप अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखें।
Editorial
Updated:- 2023-07-14, 18:43 IST

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके कई सारे लुक्स आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। वहीं ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना बदल रहे हैं और आजकल सोबर और सिंपल मेकअप लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे मिनिमल लुक भी कहा जाता है।

सावन शुरू हो चुका है और इसके चलते व्रत रखे जाते हैं। हम सभी लगभग साड़ी पहनना पसंद करते हैं और तैयार होकर ही पूजा करते हैं। तैयार होने के लिए मेकअप भी हम करते ही है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लाइट मेकअप लुक्स जिसे आप साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे मेकअप करने के कुछ आसान टिप्स।

ब्राउन मेकअप लुक 

brown makeup looks

यह लुक बिल्कुल मिनिमल तो नहीं है, लेकिन अगर आप कोहल आई मेकअप या आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह का लुक आप दिन में भी कैरी कर सकती हैं। वहीं यह कलर कॉम्बिनेशन लगभग हर स्किन टोन के लिए बेस्ट रहता है। लिप्स के लिए आप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लश के लिए आप ब्राउनिश पिंक कलर को चुनें। इसके अलावा चाहे तो आई लाइनर को स्मजर ब्रश की मदद से स्मज भी कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

ग्लॉसी पिंक मेकअप लुक 

glossy pink look

ग्लॉसी लुक को ड्युई लुक भी कहा जाता है। इसके लिए आपको त्वचा को ग्लास स्किन इफेक्ट देना जरूरी होता है ताकि चेहरा मेकअप करने के बाद भी फ्लॉलेस नजर आए। इस तरह का शीयर ग्लो पाने के लिए आप लिक्विड हाइलाइटर को फाउंडेशन के साथ मिक्स कर सकती हैं। वहीं चाहे तो इल्यूमिनेटर का भी इस्तेमाल प्राइमर के बाद कर सकती हैं। ऐसा लुक पाने के लिए आप ब्लश और हाइलाइटर के लिए क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स को चुनें।

  इसे भी पढ़ें :होंठों के आकर को बड़ा और पाउटी दिखाने के लिए करें इन लिप शेड्स का चुनाव

न्यूड मेकअप लुक 

nude makeup looks

नो मेकअप लुक या न्यूड मेकअप लुक, देखने में काफी सटल नजर आते हैं। वहीं अगर आप इस लुक को क्रिएट कर रही हैं तो फाउंडेशन को स्किप भी कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का कलर कॉम्बिनेशन खासकर फेयर स्किन टोन के ऊपर जचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर्स काफी लाइट है और मीडियम से लेकर डार्क स्किन टोन पर ये शेड्स खिलकर नजर नहीं आते हैं। इस तरह का मैट लुक पाने के लिए आप स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड बनाना बिल्कुल भी न भूलें।

 

 

अगर आपको प्लस साइज स्टाइलिंग से जुड़ी ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।