एक्ट्रेस सृति झा और ITC Charmis के साथ अच्छाई को मास्क बनकर अपने चेहरे पर नजर आने दें

ITC Charmis के साथ मिलकर एक्ट्रेस सृति झा बता रही हैं कि मास्क पहनना हमारे लिए क्यों बहुत जरूरी है। 

  • Brand Desk
  • Editorial
  • Updated - 2020-07-15, 13:26 IST
charmis main image  HZ

हमारा चेहरा हमारी पहचान होता है और हम चाहे कोई भी काम कर रहे हों उसका असर चेहरे पर जरूर दिखता है। हम अपने लुक्स के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। ब्यूटी टिप्स पढ़ते हैं, यूट्यूब पर कई वीडियो देखकर स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं और कई बार तो स्किन के लिए डॉक्टर से भी बात करते हैं। चेहरा जिसके लिए हम इतना कुछ करते हैं, अब उसी चेहरे को अच्छाई के लिए नजर आने दें, मास्क बनकर। यह हमारे और हमारे आस-पास मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

हमें एक ऐसे दुश्मन से लड़ना है जो न दिखाई देता है न सुनाई देता है, बस उसकी मौजूदगी महसूस की जा सकती है। ITC Charmis के साथ मिलकर एक्ट्रेस सृति झा बता रही हैं कि मास्क पहनना हमारे लिए क्यों बहुत जरूरी है। यकीनन लुक्स बहुत मायने रखते हैं, लेकिन इसी के साथ जिंदगी में कुछ अच्छे काम करना भी मायने रखता है। साथ ही, हमारी सोच और दूसरों के प्रति हमारी चिंता बहुत जरूरी है। ऐसे में मौजूदा हालात ये कह रहे हैं कि मास्क पहनना ही सबसे अच्छा काम है।

कोरोना वायरस जैसे दुश्मन से लड़ने के लिए ये बहुत जरूरी है कि हम सभी साथ आएं। हाईजीन को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है ताकि हमारी सेहत ठीक रहे, लेकिन मौजूदा दौर में हाईजीन का पालन करने से न सिर्फ हम अपनी, बल्कि दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। सृति झा समझा रही हैं कि अपने लिए कुछ करना बहुत आसान है, लेकिन दूसरों की भलाई के बारे में कम ही लोग सोचते हैं। ऐसे में अगर आप दूसरों की भलाई करना चाहें तो मास्क जरूर पहनिए।

पूरी दुनिया के डॉक्टर्स, हेल्थ एक्सपर्ट्स और यहां तक कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी अब मास्क पहनने को लेकर जोर दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए ये कदम उठाते हैं, तो न सिर्फ अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षा का एहसास कराएंगे। आपका एक कदम कई जिंदगियां बचाने के काम आ सकता है। ये बात बहुत छोटी सी है, लेकिन इस वक्त बहुत जरूरी है।

कहते हैं कि जब भी हम कोई अच्छाई करते हैं, तो उसका असर चेहरे पर जरूर दिखता है। इस वक्त अगर सबसे अच्छा काम मास्क पहनना ही है, तो आखिर हम उसे अपने चेहरे पर क्यों न दिखने दें। इस बार सृति झा और ITC Charmis के साथ मिलकर आप अपने इस अच्छे काम को चेहरे पर नजर आने दें। मास्क जरूर पहनें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें। अगर खूबसूरती का मतलब अच्छाई है, तो ITC Charmis और सृति झा के साथ इस अच्छाई को मास्क के रूप में अपने चेहरे पर नजर आने दें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP