Square Mehndi Design: हथेलियों पर खूब जचेंगी ये स्क्वायर मेहंदी डिजाइन, आप भी देखें तस्वीरें

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आप यदि अपने हाथों में यूनिक मेहंदी डिजाइन बनवाना चाह रही हैं, तो इन लेटेस्ट Square Mehndi Design को देखें।

 
unique square mehndi design

शादियों में लोग, कैरी, फूल, पत्ती, गोल-टिक्की समेत कई तरह की मेहंदी डिजाइन अपने सुंदर हथेलियों और बैक हैंड में बनाते हैं। मेहंदी चाहे जैसी भी लगी हो, लेकिन जब ये हमारे हाथों में रचती हैं, तो हमारे हथेलियों की खूबसूरती बढ़ जाती है। लोग अपने हाथों में कई खूबसूरत डिजाइन के मेहंदी बनाते हैं, ऐसे में आप अपने हाथों में सिंपल लेकिन खूबसूरत मेहंदी बनवाने के बारे में सोच रही हैं, तो ये मेहंदी के डिजाइन आपके हाथों पर खूब जचेंगी।

तीज त्यौहार हो या कोई खास अवसर शुभ मौके पर हाथों में मेहंदी को एक अच्छा शगुन माना गया है। घर में शादी हो या कोई कार्यक्रम मेहंदी लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन लेटेस्ट डिजाइन को देखें और अपने हाथों पर लगाकर खूबसूरती बढ़ाएं। मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन लगाने में भी बेहद सिंपल और यूनिक है, यह बेहद आसानी से आपके हाथों में लग जाएंगे।

भरे हुए बारीक स्क्वायर मेहंदी डिजाइन

Square Mehndi Design

आपके गोरी हथेलियों में बारीक स्क्वायर मेहंदी के ये डिजाइन काफी प्यारे और खूबसूरत लगेंगे। इन डिजाइन को स्क्वायर आकार में हथेलियों में बनाएं और डिजाइन के अंदर और भी बारीक डिजाइन बनाकर मेहंदी को पूरा करें। लंबी और मोटी हथेलियों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है।

square mehndi design ()

सिंपल स्क्वायर मेहंदी डिजाइन

square mehndi design simple

यह डिजाइन देखने में जितना सिंपल है बनाने में भी उतना ही सरल है। इस डिजाइन को आप जैसे गोल मेहंदी बनाते हैं, उसी तरह से बनाएं और हथेलियों की खूबसूरती को बढ़ाएं। इस डिजाइन को आप हथेली के फ्रंट या बैक दोनों ही साइड में लगवा सकती हैं।

latest mehndi design

इसे भी पढ़ें: Simple Mehndi Designs: चौड़ी उंगलियों पर खूब जचेंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइन

मिनिमल स्क्वायर मेहंदी डिजाइन

square mehndi design simple and beautiful

यदि आप ज्यादा भरे हुए या बारीक मेहंदी के डिजाइननहीं बनवाना चाह रही हैं, तो यह मिनिमल स्क्वायर डिजाइन आपके हाथों में रचकर बेहद खूबसूरत लगेंगे। मेहंदी के ये डिजाइन बनाने में भी काफी आसान है, इसे आप फ्रंट और बैक दोनों ही जगह बनवा सकती हैं।

mehndi design for bridesmade

डबल स्क्वायर मेहंदी डिजाइन

easy square mehndi design

हथेली और बैक दोनों ही साइड यह डिजाइन बनने के बाद बहुत प्यारी और यूनिक लगने वाली है। स्क्वायर के अलावा इस डिजाइन में बारीक फूल और कैरी भी बनाकर इसकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। रचने के बाद मेहंदी की ये प्यारी डिजाइन हाथों पर खूब फबेंगे।

unique mehndi design

इसे भी पढ़ें: दुल्हन के हाथों से नहीं हटेगी नजर जब लगाएंगी केरी मेहंदी के ये खास डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP