herzindagi
lipstick tips

Lipstick Hacks: दिनभर Lips पर लगी रहेगी लिपस्टिक, बस ट्राई करें ये आसान से स्मार्ट हैक्स

How to fix for long time: क्या आपके भी होठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है? लगाने के कुछ ही देर बाद आपकी लिपस्टिक छूटने लगती है तो आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ आसान से हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके आपकी लिपस्टिक भी लंबे समय तक छूटेगी नही।
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 18:28 IST

Lipstick Smart Hacks: हर एक महिला को खूबसूरत दिखना पसंद होता है और उसके लिए वो श्रृंगार करती है। बिना मेकअप के एक स्त्री का रूप काफी अधूरा लगता है। इसमें हर एक चीज का अहम योगदान होता है। यदि आपने माथे पर बिंदी नहीं लगाई है तो आपका लुक काफी अजीब लगने लगता है। ठीक उसी तरह होंठ पर लिपस्टिक लगाने के बाद फेस पर अलग ही निखार आता है, लेकिन अक्सर लोगों के साथ शिकायत रहती है कि उनकी लिपस्टिक होठों पर लगाने के बाद ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है या फिर हल्की पड़ने लगती है। जब वो अपने लिप्स पर लिपस्टिक को लगाते हैं तो वो कुछ ही देर बाद हट जाती है। ऐसे में उन्हें बार-बार इसे लगाना पड़ता है। जिसके चलते काफी परेशानी होती है।

वहीं अगर आप वर्किंग हो या फिर आपको पूरे दिन घर से बाहर रहना हो तब तो और भी ज्यादा दिक्कत होती है। लिपस्टिक हट जाने के बाद चेहरा कई अजीब लगता है। जिसके चलते हमें उसे दोबारा अप्लाई करना पड़ता है, परंतु अब से आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आपकी लिपस्टिक घंटों लिप्स पर टिकी रहेगी। इन अमेजिंग हैक्स को ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमारे साथ शेयर किया है। आइए जान लेते हैं लिपस्टिक लंबे समय तक लगे रहने के कुछ टिप्स।

कंसीलरअप्लाई करें

concelar

यदि आपके होठों से लिपस्टिक जल्दी हट जाती है तो उसके लिए आप पहले कंसीलर अप्लाई करें उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक का लुक अच्छा आता है और वो लंबे वक्त तक लगी रहती है।

ये भी पढ़ें: व्हाइट आउटफिट के साथ ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स, लुक दिखेगा ग्लैमरस

होंठ पर बर्फ रगड़ें

इसके अलावा यदि आप चाहते हैं कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी रहे तो उसके लिए आप सबसे पहले लिप्स पर बर्फ रगड़ें। उसके बाद जब वो सूख जाएं तब लिपस्टिक लगाएं। यह भी एक कारगर तरीका है।

लूज पाउडर डेब करें

dark lipstick shades

लिपस्टिक को ज्यादा समय तक लगी रहने के लिए आप लगाने के बाद उसके ऊपर लूज पाउडर भी डेब कर सकती हैं। इससे भी वो ज्यादा समय तक टिकी रहती है।

लिप्स को रब नहीं करें

lipstick shades  for summer

अक्सर लोग होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद उसे आपस में रब करने लगते हैं। ऐसा करने से भी आपकी लिपस्टिक जल्दी हट सकती है। इसके बजाय आप लिपस्टिक लगाने के बाद उसे थोड़ी देर सुखाएं।

वाटरप्रूफ फाउंडेशन

लिपस्टिक लगाने से पहले आप होठों पर वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं उसके बाद लिपस्टिक अप्लाई करें। ऐसा करने से आपके लिप्स पर लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी रहेगी।

यदि आपके साथ ही लिपस्टिक हट जाने की समस्या रहती है तो उसके लिए आप ऊपर बताए गए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इन स्मार्ट ट्रिक्स को आप लिक्विड और मेट दोनों लिपस्टिक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: Lipstick Shades: गर्मियों में लाइट कलर आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड, मेकअप लुक लगेगा अच्छा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।