स्किन का ध्यान रखना हर मौसम में जरूरी होता है। इसकी वजह से त्वचा भी खिली-खिली दिखाई देती है। लेकिन जब हम अपनी स्किन पर किसी भी चीज को बिना जानकारी के लगा लेते हैं, तो इससे चेहरे की रौनक गायब हो जाती है। ऐसे में त्वचा की रंगत पर भी असर पड़ता है। साथ ही, दाग-धब्बे, पिंपल्स, एक्ने जैसी दिक्कत नजर आती है। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय जरूर लें। हमने भी ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से जाना कि क्या पान का पत्ता स्किन पर इस्तेमाल करने से किस तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही, इसे कैसे लगाया जा सकता है। इसकी जानकारी उन्होंने विस्तार के साथ हमारे साथ शेयर की चलिए आपको भी बताते हैं इसके फायदे और लगाने का तरीका।
पान के पत्ते के स्किन पर फायदे
पान के पत्तों का इस्तेमाल आप अपनी स्किन पर कर सकती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए चेहरे पर ठंडक बनी रहे। इसलिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आप भी इसे अलग-अलग तरीकों से लगाकर स्किन प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।
पान के पत्तों से कम होते हैं पिंपल्स
गंदगी और चिपचिपाहट की वजह से अक्सर चेहरे पर पिंपल्स की प्रॉब्लम नजर आती है। साथ ही, ये दिक्कत हमारे बदलते लाइफस्टाइल की वजह से भी होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन पर पान के पत्ते का इस्तेमाल करें। एक्सपर्ट भी इसे लगाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पानी से साफ करना है। इसके बाद मिक्सी में पीस लेना है। फिर इसका पेस्ट निकालकर अच्छे से पानी छान लेना है। इसके बाद कॉटन पैड से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से पिंपल्स की जलन कम हो जाएगी। साथ ही, त्वचा साफ नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है मक्की का आटा, जानें एक्सपर्ट की राय
डार्क स्पॉट को करता है कम
चेहरे पर निकलने वाले दाने या पिंपल्स सुखने के बाद डार्क स्पॉट छोड़ जाते हैं। इसके लिए फिर हम अलग-अलग क्रीम को ट्राई करते हैं। लेकिन इसकी जगह पर आप पान का पत्ता शहद के साथ लगाएं। इससे आपकी स्किन पर ये प्रॉब्लम कम हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार की केमिकल वाली क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही चेहरा साफ लगेगा। इस तरह के नुस्खे को आप चाहें तो पहले पैच टेस्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:गर्मी में स्किन प्रोब्लम का इलाज हो सकती है तुलसी, एक्सपर्ट से जानें इसके इस्तेमाल के बारे में
स्किन व्हाइटनिंग में करता है काम
आप पान के पत्ते को चेहरे को साफ करने के लिए भी लगा सकते हैं। इससे चेहरे की रौनक दोगुनी बढ़ जाती है। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पीसकर पेस्ट बनाना है। इसके बाद इसका पानी निचोड़ कर इसे बेसन में मिक्स करना है। छुटकी भर हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। इसे लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।
एक्सपर्ट की राय पर हमने आपको ये तरीके और स्किन प्रॉब्लम की समस्याओं को कम करने का तरीका बताया। आप इसे ट्राई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। इससे स्किन पर प्रॉब्लम नहीं होगी।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों