herzindagi
image

Night Skin Care Routine: सोने से पहले आप भी धोती हैं अपना चेहरा तो फेस वॉश करने के बाद लगा लें ये एक चीज, दिख सकता है फायदा

अगर आप भी अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहती हैं, तो आपके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया यह घरेलू नुस्खा बेस्ट हो सकता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-09, 16:26 IST

चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं काफी प्रयास करती है। इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी है, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है। यही नहीं अधिकतर महिलाएं घर के घरेलू उपाय भी आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहती है कि घर पर रहकर और घरेलू उपाय कर अपने चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बना सके, तो यह खबर आपके लिए है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-09T160038.372

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को वॉश कर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपने चेहरे को चांद की तरह चमकदार बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय करती है। ऐसे में आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ उपाय कर सकती हैं। जब भी आप रोजाना रात में सोने के लिए जाएं, तो उससे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह पानी से धो लें। फिर चेहरे को सूखा लें।

होममेड टोनर का करें इस्तेमाल

जब चेहरा अच्छे तरीके से सुख जाए, तो आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने के बजाय घर पर तैयार इस खास टोनर को लगाकर सो सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी असर देखने को मिलेगा। घर पर होममेड टोनर बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें:  गर्मियों में ग्लिसरीन की मदद से बनाएं टोनर, दमकती रहेगी आपकी स्किन

सामग्री -

1. नीम के पत्ते

2. चांवल का पानी

3. एलोवेरा जेल

4. ग्लिसरीन

टोनर बनाने का तरीका

1 - 2025-04-09T160041.507

घर पर रहकर टोनर बनाने के लिए आप सबसे पहले नीम के पत्ते को पीसकर इससे पानी निकाल लें फिर इस पेस्ट से पानी को अलग कर लें। नीम के इस पानी में आप चावल के पानी को मिला लें। उसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन मिलाकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर ले। इसके बाद आप इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर तैयार कर लें। अब रोजाना रात में सोने से पहले और चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे पर स्प्रे कर आप सो सकती हैं। स्प्रे करते वक्त आपको आंखों का ध्यान रखना है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।