
महिलाओं, यदि आप त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और आप महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर अपना पैसा खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए खुश होने का समय है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं जो मेरी दादी मां ने मुझे त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए बताए थे। यह मेरे आजमाए हुए है और बहुत ही सस्ते और इस्तेमाल में बहुत आसान हैं।
दादी मां के ब्यूटी हैक्स को आप रसोई में पहले से मौजूद चीजों से खुद बना सकते हैं। वे कहते हैं, कि "दादी सब कुछ जानती हैं" और जब ब्यूटी हैक्स की बात आती है, तो आपको उनसे बेहतर स्किन स्पेशलिस्ट कोई और नहीं मिलेगा। तथ्य यह है कि उनके पास सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सुविधाओं तक पहुंच नहीं थीं जो अब हम करते हैं लेकिन उनके प्राकृतिक उपचार त्वचा के लिए काफी प्रभावी होते थे। आइए त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए दादी मां के बताए कुछ हैक्स पर नजर डालते हैं।

चेहरे पर ब्लैकहेड्स बिल्कुल चांद पर लगे धब्बे की तरह होते हैं। हालांकि, यह दर्दनाक नहीं होते हैं, लेकिन त्वचा पर रुकावट पैदा करते हैं जिससे मुंहासे की समस्या होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए दर्द भरे उपाय की बजाय वैसलीन रैप का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:दादी मां के नुस्खों में छिपा है ग्लोइंग त्वचा का राज, आप भी अपनाएं

होंठों पर नेचुरल पिंक कलर कौन नहीं चाहता? खैर, दादी मां के पास इसके लिए भी एक हैक उपलब्ध है।

एक्सपायर्ड दही? फेंको मत। सुपर सॉफ्ट स्किन पाने के लिए घर पर क्ले मास्क बनाएं। यह हैक एक जादुई ब्यूटी उपाय है। यदि आप गलती से एक्सपायर्ड दही को फेंक देती हैं, तो इसे फेंकने के बजाय घर पर अपने चेहरे के लिए क्ले मास्क बनाएं।

क्या आप अपने चेहरे पर फेशियल हेयर से जूझ रही हैं? चेहरे के बाल एक महिला के लिए सबसे खतरनाक चीजों में से एक है क्योंकि यह चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। बालों को निकालने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर अपना पैसा खर्च करने की बजाय घर पर ही दादी मां के इस हैक को आजमाएं।
रूखी त्वचा के लिए दही के साथ बेसन का प्रयोग करें। यह आपकी त्वचा को ब्लीच और साफ करेगा। दही बेसन फेस पैक लगाने से त्वचा की डेड स्किन निकलती है। दही में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुलायम रखने के साथ-साथ मॉश्चराइज भी करते हैं।

सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज जो आपको हर दादी मां की नोटबुक में मिलती है, वह हल्दी का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा में निखार लाना है।
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के पोर्स को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी भी एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है और काफी समय से इसका इस्तेमाल घावों को भरने के लिए किया जाता रहा है। अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण, यह मुंहासों को फैलने से भी रोक सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे पर गजब का निखार लाएंगे दादी मां के ये 5 पुराने नुस्खे
इस पैक में हल्दी के साथ दूध और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। शहद त्वचा को आराम देता है और मॉइश्चराइज करता है, जबकि दूध उसे पोषण देता है और टैन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं पर काम करता है। यह हल्दी फेस पैक फिर से रूखी त्वचा के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है।
दादी मां के इन हैक्स को आजमाकर आप भी अपनी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकती हैं। हालांकि, इन हैक्स में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।