
जब भी हमें पार्टी या किसी खास इवेंट के लिए बाहर जाना होता है तो हम जल्दी तैयार होने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह से हम बाल साफ करना छोड़ देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बाजार में ड्राई शैम्पू आने लगा है, जिसको लगाने से आपके बाल ड्राई हो जाते हैं और हेयर स्टाइल बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट भी इसे इस्तेमाल करने से मना करते हैं। डॉक्टर सलोनी वोहरा ने भी इससे जुड़ी कुछ बातों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने इसके इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स को बताया। चलिए जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आपके बाल कैसे डैमेज हो जाते हैं।

ड्राई शैम्पू एक ऐसा शैम्पू होता है जो पाउडर फॉर्म में आता है। इसे आप बिना पानी के इस्तेमाल कर सकती हैं और बालों को साफ कर सकती हैं। आमतौर पर इसे एयरोसोल कैन से स्प्रे किया जाता है। आपको बता दें कि इसमें कॉर्नस्टार्च, राइस स्टार्च, या सिलिका जैसे पदार्थ होते हैं जो बालों से तेल और गंदगी को सोख लेते हैं। जिससे स्कैल्प डैमेज होते हैं।

ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल हम जल्दी में कहीं जाने के लिए करते हैं। इसके इस्तेमाल से हमारे बाल ड्राई हो जाते हैं, जिसकी वजह से हम आसानी से हेयर स्टाइल बना पाते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल हमें हर बाल नहीं करना चाहिए। इससे बाल डैमेज होने लगते हैं। झड़ने लगते हैं और स्कैल्प भी कमजोर हो जाते हैं जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसको लगाने से बालों में खुजली, डैंड्रफ और दाने की समस्या को पैदा करता है इसलिए आपको इसे कम लगाना चाहिए।(बालों से बदबू दूर करने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: Dandruff Patches:स्कैल्प, माथे और गर्दन पर डैंड्रफ के कारण सफेद रंग के पैचेज हो रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें
View this post on Instagram
एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है ताकि आपके बालों की ग्रोथ न रुके। आप चाहें तो डॉक्टर सलोनी वोहरा के इंस्टाग्राम पर जाकर आप इन टिप्स को ध्यान से जान सकती हैं, कोई दिक्कत न हो।
इसे भी पढ़ें: Orange Peel For Skin: संतरे के छिलके की मदद से मिलेगा चेहरे पर निखार, जानें कैसे?
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, ताकि बालों में कोई समस्या न हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।