कर्ली बालों के लिए आप भी इस्तेमाल करती हैं कर्लर, तो एक्सपर्ट से जान लें इसके साइड इफेक्ट

कर्ली बाल अधिकतर लड़कियों को पसंद होते हैं, जिसके कारण वे हर थोड़े दिन में अपने बालों को कर्ली करने के लिए कर्लर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक कर्लर का इस्तेमाल करने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।   
image

खुद को यूनिक लुक देना और सबसे हटकर दिखना हर लड़की की चाहत होती है और इस चाहत को पूरा करने के लिए लड़कियां अपनी जी जान लगा देती हैं। भीड़ से अलग दिखने के लिए अधिकतर लड़कियां नए नए डिजाइन वाले कपडे और लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करती हैं। इनमें से कुछ लड़कियां तो खूबसूरत दिखने के लिए और अपने आउटफिट को बेहतर बनाने के लिए अपने बालों को कर्ली करा लेती हैं।

घुंघराले बाल आजकल काफी चलन में हैं और इन्हें पाने के लिए कई लोग हेयर कर्लर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर कर्लर के इस्तेमाल से आपके बालों को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से हेयर कर्लर के साइड इफेक्ट्स के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

curly (2)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर लड़कियां अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए बाल पर स्ट्रेटनर, ड्रायर जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं कुछ लड़कियां तो बालो को कर्ली करने के लिए कर्लर का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बालों पर कर्लर का इस्तेमाल करने से आपके बाल खराब हो सकते हैं, क्योंकि कर्लर में मौजूद हीट आपके बालों को तो कर्ली कर खूबसूरत बना देती है, लेकिन हीट होने के कारण बालों के जलने का भी दर बना रहता है और धीरे-धीरे बाल इससे खराब होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:Curly Hair Care : कर्ली बालों की केयर करने के लिए इन DIY हेयर कंडीशनर का करें इस्तेमाल

कर्लर का इस्तेमाल सही या नहीं

यही नहीं कर्लर में मौजूद हीट आपके बालों के नेचुरल ग्रोथ को भी कम कर देती हैं। बालों में मौजूद नेचुरल तेल भी खत्म होने लगता है, जिससे बालों में रूखापन आने लगता है और बाल बेजान हो जाते हैं। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आप बार बार कर्लर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके बाल झड़ सकते हैं और ग्रोथ में कमी भी हो सकती हैं। एक बार अगर आपके बाल खराब हो जाए या फिर बाल कमजोर या टूटने लग जाए, तो इसे ठीक करने में समय लग सकता है। ऐसे में आप कर्लर का इस्तेमाल बेहद कम करें।

स्कैल्प पर हो सकती है प्रॉब्लम

curl

अगर आप हर थोड़े दिनों में अपने बालों को कर्लर की मदद से कर्ली करती हैं, तो इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं साथ ही आपको दो मुहे बालों की शिकायत भी देखने को मिल सकती हैं। यही नहीं अगर आप जरूरत से ज्यादा कर्लर का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके बाल सफेद होने का डर हो सकता हैं। कुछ लड़कियों को इसके इस्तेमाल की वजह से स्कैल्प पर प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आपको बालों से जुडी कोई भी परेशानी देखने को मिले तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:कर्ली बाल हो सकते हैं शाइनी और सॉफ्ट, अगर इनकी केयर करने के दौरान नहीं करेंगी ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP