कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। घर में रहने के अलावा लोगों के पास कोई भी विकल्प नहीं है। ऐसे में आपको तेज धूप में बाहर भी नहीं जाना पड़ रहा है। तेज धूप ही स्किन टैनिंग का मुख्य कारण होती है। मगर, आपको मौका मिला है कि आप घर पर रह कर स्किन टैनिंग को नेचुरल तरीकों से दूर कर सकती हैं। आप केसर, हल्दी, खीरा, नींबू, संतरा, पपीता, बादाम, दही, छाछ और टमाटर आदि की मदद से आसानी से स्किन टैंनिंग से छुटकारा पा सकती हैं। इतना ही नहीं यह सभी इंग्रीडियंट्स आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।
आप घर पर ही बादाम से फेशियल स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको इस विधि को अपनाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: सौंफ के इस्तेमाल से त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और यूथफुल
ड्राय, ऑयली और नॉर्मल स्किन पर अलग-अलग तरह के होममेड फेस पैक्स यूज कर आप टैनिंग को रिमूव कर सकती हैं।
यह फेस पैक घर पर बनाना बेहद आसान है। आप खीरे के जूस या पल्प में 2 चम्मच मिल्क पाउडर और एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे पानी से साफ कर लें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप मिल्क पाउडर की जगह मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Covid 19 के दौरान हाथों की देखभाल के लिए शहनाज हुसैन के टिप्स अपनाएं
थोड़ी सी हल्दी, बेसन और दही को मिक्स करें और पेस्ट तैयार कर लें। इसे रोज चेहरे पर लगाएं और 20 से 30 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। ऑयली त्वचा वालों के लिए बड़े काम की हैं शहनाज हुसैन की ये 5 स्किन केयर टिप्स
त्वचा को नरिश करने और उसे सॉफ्ट एवं स्मूद बनाने के लिए आप 1 छोटा चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच संतरे का रस और एक अंडे का सफेद भाग अच्छे से मिक्स करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। इससे स्किन टैनिंग में राहत मिलेगी।
बादम और दही को अच्छे से मिक्स करें इसमें चुटकीभर हल्दी डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हाथों को हल्का गोल-गोल घुमाते हुए पानी से चेहरे को साफ करें।
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको मुल्तानी मिट्टी, रोज वॉटर और नींबू का रस मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाना चाहिए। पेस्ट सूखने के बाद आपको चेहरा धो लेना चाहिए।
कुछ घंटों के लिए आपको मूंग दाल को पानी में भिगो कर रखना है। फिर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच टमाटर का पल्प मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्की मसाज देते हुए लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धोलें।
एक बड़ा चम्मच आटे का चोकर लें। इसमें एक छोटा चम्मच संतरे की छिलके का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में दही और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।
आपको राजाना तिल के तेल से बॉडी मसाज करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको बेसन,दही, नींबू और हल्दी का पेस्ट तैयार कर गर्दन, हाथ और पैरों पर हफ्ते में 3 दिन जरूर लगाना चाहिए। 30 मिनट तक इस पैक को लगा रहने दें। इसके बाद इसे वॉश कर लें।
2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें 3 बड़ा चम्मच coarse sugar मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक एक स्मूद पेस्ट न तैयार हो जाए। इसके बाद इसे हाथों पर लगाएं और 15 मिनट बाद वॉश कर लें।
पानी में नींबू का रस मिलाएं और पैरों को उसमें डुबा लें। इससे आपके पैरों की टैनिंग और बदबू दोनों दूर हो जाएंगी। आप नींबू को फीट पर रगड़ेंगी तो इससे भी आपको फायदा मिलेगा।
अगर आपको भी टैनिंग की समस्या है तो आपको भी लॉकडाउन में शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए इन नुस्खों पर गौर फरमाना चाहिए और इन टिप्स को आजमा कर टैनिंग से त्वचा को छुटकारा दिलाना चाहिए। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें। ऑयली स्किन को कूल करेंगे शहनाज हुसैन के ये 20 उपाय
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।