आई मेकअप से ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लगता है। आंखों का मेकअप जितना अच्छा होता है आप उतनी ही सुंदर दिखती हैं। इसलिए एक परफेक्ट मेकअप के लिए एक शानदार आई मेकअप होना बहुत जरूर है और इसके लिए हम आईलाइनर, काजल, मस्कारा और आई शैडो का इस्तेमाल करते हैं। आज हम बात करेंगे मस्कारा का बारे में क्योंकि आंखों को मेकअप को मस्कारा परफेक्ट बनता है। आज हम आपको मस्कारा से जुड़ी जानकारी देंगे। मस्कारा अगर आंखों के रंग के हिसाब के किया जाए तो खूबसूरती में निखार आता हैं। तो आइए जानें किस रंग की आंखों के लिए कौन सा मस्कारा सही रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: भूलकर भी इन 5 चीजों का चेहरे पर न करें इस्तेमाल, नहीं तो त्वचा को होगा नुकसान
अभी तक आपने सिर्फ काले रंग का मस्कारा लगाया होगा तो हो सकता है दूसरा कलर का मस्कारा लगाने में आपको अजीब लगें। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ब्राउन कलर का मस्कारा ट्राई करें। यह काले कलर से थोड़ा हल्का होता है इसलिए नेचुरल दिखाई देता है। इसे आप पार्टी या फंक्शन के अलावा ऑफीस में भी लगा सकती है। अगर आपके आंखों का रंग ब्राउन है तो आपको यह शेड जरूर ट्राई करना चाहिए।
अगर आपके आंखों का रंग ब्राउन या हल्का ग्रीन है तो ब्लू नीले कलर का मस्कारा जरूर ट्राई करें। ब्लू कलर में भी कई शेड होते है, जैसे सी ब्लू, रॉयल ब्लू, नेवी ब्लू आदि। ये सभी शेड बहुत अच्छे लगते है। यह शेड रात के बजाय दिन में इस्तेमाल करें।
अगर आपको थोड़ा अलग दिखना है तो आप गोल्डन कलर का मस्कारा ट्राई कर सकती हैं। यह हर कलर की आंखों पर अच्छा दिखता है।
अगर आपकी आंखें डार्क ब्राउन है तो आप ग्रीन मस्कारा लगाएं इससे आपकी आंखें सुंदर दिखगी। यह कलर सभी स्किन टोन वाली स्किन पर अच्छा लगता है। ग्रीन मस्कारे के साथ आई शेडो या आई लाइनर का इस्तेमाल नहीं किया जाए तो ग्रीन मस्कारा ज्यादा उभर कर सामने आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: सजने-धजने में होती है बोरियत तो अपनाएं ये 4 क्विक मेकअप टिप्स
अगर आपकी आंखें छोटी है और आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो पर्पल शेड आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह शेड हरी, भूरी या नीली हर तरह की आंखों पर अच्छा लगता है। इसमें रॉयल पर्पल, प्लम और वायलेट शेड ज्यादा चलन में हैं। आपकी स्किन गहरे रंग की है तो पर्पल शेड चुनें और अगर गोरे रंग की त्वचा है तो वायलेट शेड का मस्कारा चुनें।
Photo courtesy- (L'Oreal Paris, Beautyheaven, Fashionista)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।