35 की उम्र के बाद शरीर में हारमोनल बदलाव के कारण सेहत और स्किन दोनों में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। खासतौर पर इस उम्र में पिगमेंटेशन, जिसे हम झाइयों के नाम से भी जानते हैं, उसकती समस्या बढ़ जाती है। यह झाइयां वैसे तो शरीर के कई सारे भागों में दिख सकती हैं, मगर सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब यह चेहरे पर नजर आती हैं, क्योंकि झइायों के निशान बहुत ही भद्दे लगते हैं और इन्हें रिमूव करना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपकी उम्र भी 35 से ज्यादा है, तो हो सकता है कि आप भी इस समस्या से जूझ रही हों। हालांकि, बाजार में में पिगमेंटेशन के निशान को हल्का करने के लिए बहुत ही प्रभावशाली उत्पाद मौजूद हैं, मगर यह महंगे हैं और इनका प्रभाव स्थाई नहीं हैं। इसलिए हमने इस विषय पर ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा से बात की। वह कहती हैं, "चेहरे की मांसपेशियां बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, इसलिए सबसे पहले पिगमेंटेशन की समस्या चेहरे पर ही नजर आती है। ऐसे में चेहरे की मसाज के साथ आप कुछ पॉकेट फ्रेंडली घरेलू नुस्खों को अपना कर झाइयों के निशान को कम कर सकती हैं। "
क्या होती हैं झाइयां/ पिगमेंटेशन?
झाइयां या पिगमेंटेशन यानी त्वचा पर कुछ ऐसे धब्बे, जो स्किन टोन से हल्के या गहने रंग के हो सकते हैं। आमतौर पर यह गहने रंग के होते हैं। इनकी शुरुआत एक तिल के बराब साइज के स्पॉट से शुरू होती है और फिर बढ़ते-बढ़ते यह एक बड़े घेरे में फैल जाते हैं।
क्यों होती है पिगमेंटेशन की समस्या?
भारती जी बताती हैं, "तेज धूप के संपर्क में त्वचा का आना, उम्र का बढ़ना, त्वचा में कोलेजन नामक प्रोटीन के उत्पादन में कमी और उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसा होता है।" कई बार तो यह समस्या अनुवांशिक कारणों से भी हो जाती है। जैसे- अगर आपके मदर-फादर या उनके परिवार में किसी को यह समस्या है, तो आपके अंदर भी यह दिक्कत आ सकती है।
झाइयों को कम करने के उपाय
झाइयों को आसानी से तो आप नहीं दूर कर सकती हैं। हां, यह उचित स्किन केयर रूटीन से कम जरूर हो सकती हैं। इसके लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिनमें से कुछ आसान और असरदार उपायों के बारे में हमने भारती तनेजा जी से जाना।
आलू से कम होंगी चेहरे की झाइयां
आलू के अंदर विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, साथ ही इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। मगर सेंसिटिव स्किन पर आप इसे डायरेक्ट न लगाएं। इसके लिए आप घर पर एक होममेड फेस टोनर बना सकती हैं। चलिए उसकी सामग्री और विधि जान लीजिए -
सामग्री
- 1 कटोरी आलू का रस
- 1 कटोरी खीरे का रस
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जूस
विधि
आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें। फिर खीरे को कद्दूकस करें और उसका भी रस निकाल लें। एलोवेरा की पत्ती को पीस कर उसका भी रस निकालें। अब आप एक स्प्रे बॉटल में तीनों को डालें और मिक्स करें। फिर इसमें विटामिन-ई कैप्सूल और गुलाब जल मिलाएं। आपका फेशियल टोनर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। आप महीने भर के लिए इसे फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। आप सुबह शाम इस टोनर का इस्तेमाल करें और चेहरे पर इसे 20 से 25 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें।
फायदा- आपकी स्किन में इस होममेड फेस टोनर के इस्तेमाल से ग्लो आएगा। आपके चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे और झाइयों को समस्या में भी आपको राहत मिलेगी।
कुमकुमादी एसेंशियल ऑयल फेस मसाज से कम करें झाइयां
भारती तनेजा कहती हैं, "बाजार में बहुत सारे एसेंशियल ऑयल आपको मिल जाएंगे। इनमें से कुछ ऑयल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर झाइयों के समस्या को कम करने के लिए आप इनका प्रयोग कर सकती हैं। इनमें से एक कुमकुमादी एसेंशियल ऑयल है। यह फाइन लाइंस कम करता है और स्किन को डिसकलरेशन से बचाता है।" इस तेज को आप डायरेक्ट चेहरे पर नहीं लगा सकती हैं। इसलिए झाइयों को कम करने वाले फेशियल ऑयल ब्लेंड के बारे में जानें-
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
- 5 ड्रॉप्स कुमकुमादी फेस ऑयल
विधि
ऑलिव ऑयल और कुमकुमादी फेय ऑयल को मिक्स करें। इस ऑयल ब्लेंड से कम से कम 5 मिनट चेहरे की डीप मसाज करें। फिर आप 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
फायदा - इससे चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाएगा, यह झाइयों को कम करने में सहायक होगा। चेहरे पर ग्लो भी आ सकता है, साथ ही स्किन पोर्स का साइज कम हो सकता है।
नोट- जरूरी नहीं है कि ऊपर बताए गए उपाय आपको फायदा पहुंचाएं। इसलिए आप स्किन पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी त्वचा को इन उपायों के प्रयोग से कोई नुकसान नहीं हो रहा है, तो आप इसे नियमित ट्राई करें। हफ्ते में कम से कम आपको एक बार तो इन्हें ट्राई करना ही चाहिए। उसके बाद आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों