यह तो हम सभी जानते हैं कि मेकअप किसी भी महिला के लुक को और भी खास बनाने में मदद करता है। लेकिन मेकअप करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। मसलन, आप मेकअप में अपना लुक कैसा चाहती हैं और किस टाइम पर मेकअप कर रही हैं। इससे भी ज्यादा जरूरी होता है अपने आउटफिट के कलर पर फोकस करना। दरअसल, मेकअप के दौरान कलर सलेक्शन काफी हद तक आपके आउटफिट के कलर पर निर्भर करता है। शायद यही कारण है कि जब महिलाएं किसी खास अवसर पर आउटफिट को पहनती हैं, तो वह मेकअप कलर सलेक्शन को लेकर काफी कन्फ्यूज़ हो जाती हैं।
ऐसा ही एक कलर है ग्रीन कलर। जिसे पार्टीज से लेकर वेडिंग फंक्शन जैसे मेहंदी सेरेमनी आदि में पहना जाता है। इस कलर के साथ आप मेकअप में काफी एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप ग्रीन आउटफिट के साथ किस-किस तरह से मेकअप कर सकती हैं-
पिंक कलर से करें मेकअप
यह एक ऐसा मेकअप लुक है, जो डे टाइम से लेकर इवनिंग तक में अच्छा लगता है। इसलिए आप इसे किसी भी समय क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप मेकअप में पिंक कलर शेड को अधिक प्राथमिकता दें। मेकअप बेस बनाने के बाद आप आइज पर पिंक आईशैडो लगाएं। इसके साथ आप सिल्वर व गोल्डन ग्लिटर लगा सकती हैं। वहीं, लिप कलर में भी आप पिंक शेड को सलेक्ट करें।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी स्किन टोन के अनुसार इस तरह चुनें सही पिंक लिपस्टिक
क्रिएट करें स्मोकी इफेक्ट
वहीं, अगर आप खासतौर पर किसी इवनिंग फंक्शन में ग्रीन आउटफिट को पहन रही हैं, तो ऐसे में आप मेकअप में स्मोकी इफेक्ट क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए, आप ग्रीन आईशैडो लगाएं और इसके साथ आप गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर को आइज पर अप्लाई करें। इस लुक में आप पिंक लिपस्टिक लगाएं। वहीं, पीच ब्लश से अपने मेकअप लुक को कंप्लीट करें। यह एक ऐसा लुक है, जो बहुत ही अच्छा लगता है। इसके अलावा, ब्राउन शेड के साथ भी स्मोकी लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए आप आइज पर ब्राउन आईशैडो को अप्लाई करें और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब आप आईलाइनर पेंसिल की मदद से लाइनर लगाएं और उसे भी हल्का सा स्मज करें। वहीं, लिप शेड में आप अपनी स्किन टोन के अनुसार ब्राउन के शेड को सलेक्ट कर सकती हैं।
लगाएं गोल्डन ग्लिटर
अगर आप मेकअप में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं, तो ऐसे में आप अपनी आइलिड पर गोल्डन ग्लिटर लगाएं। इसके साथ आप ग्रीन कलर के आईलाइनर (आईलाइनर लगाने के तरीके)को अप्लाई कर सकती हैं। वहीं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लाइट पिंक, पीच या पिंकिश ब्राउन लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो सिर्फ लिप ग्लॉस लगाकर भी अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
लगाएं डबल कलर आईशैडो
यह एक ऐसा मेकअप है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। अगर आप मेकअप में सबसे ज्यादा फोकस अपनी आंखों पर करना चाहती हैं तो इस तरह मेकअप करें। इसके लिए आप आइलिड के इनर कॉर्नर पर येलो आईशैडो लगाएं, जबकि एंड्स पर आप ग्रीन आईशैडो लगाएं। वहीं, बीच में हल्का सा गोल्डन ग्लिटर लगाकर इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करें। इस लुक में आप ग्रीन आईलाइनर या ब्लैक आईलाइनर लगाकर उसे स्मज करें। वहीं, आइज के नीचे भी आप ग्रीन आईलाइनर स्मज लुक में लगा सकती हैं। चूंकि इस लुक में आपकी आइज बहुत हैवी हैं, इसलिए आप लिप्स को न्यूड ही रखें। आप चाहें तो लिप्स पर लिप ग्लॉस लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आईशैडो लगाना नहीं आता है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स
तो अब आप अपने ग्रीन आउटफिट के साथ मेकअप में किस तरह एक्सपेरिमेंट करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों