अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या कमजोर होकर टूटने लगे हैं, तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि एक घरेलू उपाय की जरूरत है, और वो है प्याज का तेल। प्याज का तेल काफी अच्छा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल किसी भी टेक्सचर के बालों में कर सकती हैं। आर्टिकल में बताते हैं प्याज के तेल का इस्तेमाल कैसे करें।
प्याज के तेल लगाने के फायदे
प्याज के तेल में सल्फर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों को मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होते हैं। साथ ही, बालों के स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। साथ ही, इसे स्टोर करके भी ज्यादा समय के लिए किया जा सकता है।
प्याज का तेल के लिए सामग्री
- प्याज- 2 बड़े
- नारियल या सरसों का तेल- 1/2 कप
प्याज के तेल को बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको प्याज को कद्दूकस करके रखना है।
- इसके बाद इसे प्याज को पैन में तेल के साथ धीमी आंच में पकाना है।
- इसे तबतक पकाना है, जबतक ये ब्राउन न हो जाए और इसमें खुशबू न आए।
- इसके बाद इसे छानकर एक बोतल में डाल लें।
प्याज का तेल कैसे लगाएं?
- तेल को थोड़ा गर्म कर लें ।
- उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- बालों की लंबाई पर भी तेल लगाएं।
- कम से कम 1 घंटे या पूरी रात छोड़ दें।
- माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
- इसका इस्तेमाल 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

प्याज की गंध हटाने के लिए शैंपू के बाद बालों में सीरम का इस्तेमाल करें। यह असरदार और नैचुरल तरीका है बालों की देखभाल का। अगर आप झड़ते और टूटते बालों से परेशान हैं, तो इसे आजमाएं और फर्क खुद देखें। आप इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं। साथ ही, आपके बालों में इसके इस्तेमाल किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। बस आपको एक्सपर्ट राय जरूर लेनी है, ताकि आपके बालों कमें कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: कलर्ड हेयर का रखना है ख्याल तो इस तरह करें सीरम का इस्तेमाल
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों