सर्दियां आने वाली हैं। ऐसे में त्वचा के प्रति ज्यादा सचेत होने का समय भी आ गया है। खासतौर पर ड्राई स्किन वाली महिलाओं को इस मौसम में अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। ज्यादातर महिलाएं नाइट केयर रूटीन फॉलो नहीं करती हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। त्वचा को रात को भी पैंपर करना जरूरी होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको नाइट स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे।
रात को सोने से पहले हमेशा चेहरे को साफ करना चाहिए। दिन भर काम करने के कारण त्वचा में धूल मिट्टी जम जाती है। अगर चेहरा क्लीन न किया जाए तो कई समस्याएं हो सकती है। ज्यादातर महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसमें केमिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। चेहरे को दूध से क्लींज करें। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है,जो एक अच्छा क्लींजर है। इसके इस्तेमाल से गंदगी के साथ-साथ त्वचा कोमल भी होने लगेगी।
सर्दियों में भी त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए। यह फ्लैकी स्किन को रिमूव करने में मदद करता है। जेंटल एक्सफोलिएशन करें। हफ्ते में 2-3 बार एक्सफोलिएट करें। इससे ज्यादा न करें, त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ओट्स और कॉफी बेहतर विकल्प है। इसके साथ दूध या नारियल का तेल मिलाएं। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब खरीदना चाहिए।
स्किन को मसाज करें। खासतौर पर अगर आपने त्वचा को एक्सफोलिएट किया हो। मसाज करने से त्वचा की डीप कंडीशनिंग होती है। आप चाहें तो एलोवेरा जेल से भी मसाज कर सकती हैं। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें:विंटर में त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए इन स्किन केयर रूटीन की लें मदद
ड्राई स्किन की समस्या सबसे ज्यादा सर्दियों के दौरान होती है। इसलिए त्वचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। आपको अल्ट्रा-हाइड्रेटिंग क्रीम का उपयोग करना चाहिए। यह स्किन केयर रूटीन का सबसे अहम स्टेप है। हालांकि, कई महिलाएं केवल त्वचा का ख्याल रखती हैं और हाथों और पैरों को भूल जाती हैं। त्वचा के साथ-साथ हाथ-पैर को भी मॉइश्चराइज करना चाहिए। इससे त्वचा सॉफ्ट रहती है। अगर आप हर बार क्रीम नहीं खरीद सकती हैं तो इसकी जगह नारियल का तेल भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:रूखे हाथों के लिए बेस्ट हैं ये 5 हैंड क्रीम
मास्क का उपयोग करने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए मास्क लगाना जरूरी होता है। त्वचा को जवां बनाने के लिए हाइड्रेटिंग मास्क फायदेमंद होगा। आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आप घर पर भी मास्क बना सकती हैं। मास्क बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।