नीम की पत्तियों को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। यही कारण इसका इस्तेमाल आर्युवेदिक ट्रीटमेंट में भी किया जाता है। दातों को चमकाने से लेकर त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग किया जाता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे पर मौजूद मुहांसों की समस्या को कम करता है।
साथ ही आप इसकी मदद से क्लियर स्किन भी पा सकती हैं। फेस पैक लगाने से चेहरे को कई तरह से लाभ मिलते हैं। इससे आपकी त्वचा मॉइश्चराइज होती है। साथ ही पैक स्किन को रिजनोवेट करते हैं और आपकी स्किन साफ हो जाती है। आज हम आपको नीम का फेस पैक बनाना सिखाएंगे और इसके लाभ बताएंगे।
चेहरे पर नीम फेस पैक लगाने के फायदे
- अगर आपके फेस पर किसी तरह की एलर्जी हो रही हो तो आप नीम से बने पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए नीम से बना पैक।
- नीम फेस पैक स्किन टोन को इवन करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और ब्लेमिश को कम करता है
- और आपकी त्वचा बेदाग नजर आती है।
- नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर होने वाले मुंहासों की समस्या को कम करता है। यह मुहांसे वाले बैक्टीरिया को बनने से रोकता है। इसलिए
- अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को ड्राई भी नहीं करता है। साथ ही ईची स्किन की समस्या को कम करने में मदद करता है।
- अगर आप ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए महंगे स्क्रब करती हैं, तो अब यह आदत छोड़ दें। क्योंकि आप नीम से बना फेस पैक कमाल दिखाएगा।
- यह चेहरे पर ऑयल प्रोडक्शन को भी करता है। साथ ही ओपन पोर्स को बंद करने में मदद करता है।
नीम और एलोवेरा फेस पैक
- 1 चम्मच नीम पाउडर
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने का तरीका
- फेस पैक बनाने के लिए आपको नीम का पाउडर चाहिए होगा। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।
- बस नीम के पत्तों को सूखा लें और फिर इसे मिक्सी में पीस लें। लीजिए तैयार है आपका नीम पाउडर।
- अब एक बाउल में 1 चम्मच नीम पाउडर और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका नीम से बना फेस पैक।
लगाने का तरीका
- पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को गुलाब जल से साफ कर लें।
- अब हल्के हाथों से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से मसाज दें।
- करीब 15 मिनट बाद या फिर जब यह पेस्ट सूख जाए तब नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें।
- एक साफ तौलिया लें और चेहरा पोंछें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों