उम्र का असर हमारी त्वचा पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसके कारण हमारी त्वचा न केवल बेजान हो जाती है, बल्कि ढीली भी पड़ जाती है। इसके अलावा कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन ट्रीटमेंट के कारण भी त्वचा लटकने लगती है। इसके कारण हमारा चेहरा और भी खराब नजर आने लगता है। इस समस्या को कम करने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर हजारों पैसे खर्च करती हैं। लेकिन आप चाहें तो घर बैठे ही आसानी से त्वचा में कसाव ला सकती हैं। आपने फेस मास्क के बारे में तो जरूर सुना होगा और इसके फायदे भी। इसी तरह आप स्किन टाइटनिंग के लिए मास्क बना सकती हैं।
ओट्स फेस मास्क
ओटमील यानी दलिया, जिस तरह यह सेहत के फायदेमंद होता है। उसी तरह आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकती हैं। इससे बना मास्क चेहरे पर मौजूद गंदगी को अब्जॉर्ब करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे फ्री रेडिकल डैमेज नहीं होता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- 1 चम्मच शहद
- गुलाब जल
कैसे बनाएं मास्क
- मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
- बिल्कुल बारीक पीसें, ताकि अच्छा मास्क बन सके।
- अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच शहद और गुलाब जल डालकर थिक पेस्ट बना लें।
- ज्यादा गीला न करें, अन्यथा चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने में परेशानी होगी।
लगाने का तरीका
- मास्क लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें।
- अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें। या फिर जब तक यह सूख न जाए।
- अब पानी से अपना चेहरा धो लें।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।
- कुछ ही समय में आपको असर देखने को मिलेगा।
क्ले मास्क
कई स्टडीज में पाया गया है कि क्ले से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ाते हैं, जो हमारी स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसलिए अगर आपकी त्वचा लटकने लगी है तो आप क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन बाजार जाकर आपको इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी,क्योंकि आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 1 छोटा चम्मच पाउडर मिल्क
- पानी या गुलाब जल
कैसे बनाएं मास्क?
- यह क्ले आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
- अब एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले, 1 छोटा चम्मच पाउडर मिल्क और गुलाब जल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- लीजिए तैयार है आपका स्किन टाइटनिंग मास्क।
लगाने का तरीका
- क्ले मास्क को चेहरे पर लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
- स्किन को ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए अपनी उंगलियों से चेहरे को हल्के हाथों से मसाज दें। (रास्पबेरी मास्क)
- करीब 10 मिनट तक इस मास्क को चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर अपना फेस नॉर्मल पानी से धो लें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों