कोविड-19 की दूसरी वेव के बाद, हमारे प्लान्स एक बार फिर रद्द हो गए। फिर से होने वाले लॉकडाउन के बीच कई सारे काम रुक गए। इसी बीच ब्यूटी पार्लर जाने पर भी रोक लग गई है। अब परफेक्ट मैनिक्योर के लिए भी वेट करना पड़ेगा। मगर सुनिए, मैनिक्योर तो आप घर पर भी कर सकती हैं। आप कुछ ईजी नेल आर्ट टूल्स घर पर ही मंगवाकर कुछ DIY नेल स्टाइल्स ट्राई कर सकती हैं।
आप अपने नेल्स पर यह कूल स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए ब्लू नेल पेंट और डेजी फूल के प्रिंट्स, बस। यह आपको आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। आप अपने नेल्स पर 3M टेप लगाकर आधे हिस्से पर नेल पेंच लगा लीजिए। उसके ऊपर डेजी प्रिंट कर दीजिए। गर्मियों में यह एक कूल वाइब आपको देगा।
ब्राउन शेड एक ऐसा शेड है, जो हर मौसम अच्छा लगता है। आप अपने नेल्स पर मैट ब्राउन नेल पेंट ट्राई कर सकती हैं। थोड़ा पंकी लुक देने के लिए ऊपर से गोल्ड कलर से डिजाइन बना सकती है। इसके अलावा दो ब्राउन रंगों को मिक्स करके भी नेल्स पर लगा सकती हैं। यह नेल आर्ट ट्रेंड आजकल बहुत चल रहा है।
इसे भी पढ़ें :नेल एक्सटेंशन से पाना चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो जान लें इससे जुड़ी ये 5 अहम बातें
आपने अक्सर कुछ लड़कियों को इस नेल आर्ट के साथ देखा होगा। यह स्टाइल हेयर और कुटूर में भी काफी लोकप्रिय है। इस स्टाइल में आपको बेस कोट लगाना होता है, जिसके बाद आप न्यूड या फिर फ्लेश-टोन्ड नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। उसके बाद एक स्पंज में नेल पेंट लगाकर नेल्स पर लगाया जाता है। यही प्रोसेस, एक, दो या इससे ज्यादा नेल पेंट्स के साथ किया जाता है। युवा लड़कियों के बीच यह स्टाइल काफी आम है।
नेल आर्ट में फ्लावर मोटिफ्स एक और लोकप्रिय नेल ट्रेंड है। आप पिंक, येलो, पर्पर रंग के छोटे फ्लावर मोटिफ्स को नेल पेंट के ऊपर लगा सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जाता। इसके साथ ही आप न्यूड, ग्रीन, रेड और ब्लैक नेल पेंट्स के साथ इन्हें ट्राई कर सकती हैं। चाहें तो ट्रेंड में चल रहे डेजी प्रिंट को ही अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :जेल मेनीक्योर से हाथों को नहीं होगा कोई नुकसान, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
ईविल आई यानी के नजरबट्टू। क्यों इसे नेल आर्ट पर ट्राई किया जाए। आप अपने नेल टिप्स और क्यूटिकल के पास इसे बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए ब्लू नेल पेंट के दो शेड्स, व्हाइट और ब्लैक नेल पेंट्स। पहले ब्लैक से एक हाफ सर्कल बनाना है, फिर इस प्रोसेस को लाइट ब्लू, व्हाइट और डार्क ब्लू से कंपलीट करना है।
जब आपको यह न पता हो कि कौन-सा नेल कलर आपको इस्तेमाल करना है, तो क्यों न अपने फेवरिट कलर्स को मिलाकर एक नया और बेहतरीन नेल आर्ट बना लें। यह आपके फेवरिट डिजाइन का एक सुंदर मैश-अप है। अगर आप न्यूड कलर पसंद करती हैं, तो मोनक्रोमेटिक न्यूड शेड्स अप्लाई कर सकती हैं।
इसे करने के लिए भी आपको आपका फेवरिट नेल कलर और 3M टेप चाहिए होगा। अपने नेल्स पर इसे मनचाहे तरीके से लगाएं और एसिमिट्रिकल पैटर्न में नेल कलर लगाएं। क्लीन लाइन्स के लिए आप स्टीकर्स आदि का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : @nailitmag & Freepik images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।