कई सारे लिपस्टिक कलर हैं जिन्हें लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो ज्यादातर लड़कियों को पसंद नहीं होते हैं। ऐसे ही हम मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक में भी ऑप्शन सर्च करते हैं। आजकल सबसे ज्यादा लड़कियां मैट लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। इसका कारण है इसका लॉन्ग लास्टिंग चलना। इसको लगाने से होंठों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इस तरीके की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं तो मैट में कई सारे कलर हैं जो आप अपने होंठों पर लगा सकती हैं।
अगर आप कुछ ऐसे शेड वाली लिपस्टिक ट्राई करना चाहती हैं जो न्यूड भी रहे और आपके लिप्स को बोल्ड भी दिखाए। इसके लिए आप वॉर्म ब्राउन कलर में मैट लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की लिपस्टिक फेयर टोन वाली लड़कियों पर काफी अच्छी लगती हैं। इसकी खास बात ये होती है कि इसे आप किसी भी आउटफिट कलर के साथ लगा सकती हैं। ऑफिस के लिए भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस तरीके की लिपस्टिक के ऑप्शन को आप ऑनलाइन और मार्केट से खरीद सकती हैं और होंठों पर लगा सकती हैं।
पिंक कलर ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है अगर आपको भी इस तरीके के कलर को लगाना पसंद है तो ऐसे में आप न्यूड पिंक शेड (ऐसे चुनें लिपस्टिक) को अपने होंठों पर लगा सकती हैं। इस तरीके के कलर मैट लिपस्टिक में काफी अच्छे आते हैं। इसे लगाने के बाद आपके होंठ और ज्यादा अच्छे लगेंगे। इस तरीके के कलर को कोई भी लड़की लगा सकती हैं। पार्टी हो या ऑफिस इसे लगाने के लिए आपको मौके की जरूरत नहीं है। अगर आप लाइट शेड वाले कपड़े पहन रही हैं तो इसके साथ इस तरीके की लिपस्टिक काफी अच्छी लगेगी। इसके अच्छे शेड वाले ऑप्शन आप ऑनलाइन खरीदें।
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक के ये ट्रेडिंग शेड्स जिसे लगाकर आप दिखेंगी खूबसूरत
टिप्स: जब भी लिपस्टिक खरीदें तो अच्छे ब्रांड की लें।
अगर आपको रेड लिपस्टिक लगाने का शौक है तो इसके लिए आप रुबी रेड मैट लिपस्टिक (बेस्ट रेड लिपस्टिक शेड) को ट्राई कर सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं की एक ही रेड कलर को आप अपने लिप्स पर अप्लाई करें। इस तरीके के रेड शेड पार्टी लुक के लिए बेस्ट होते हैं। इसकी खास बात ये होती है कि हर एक स्किन टोन वाली लड़कियां इसे लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो और भी ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के लिए बेस्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड
इस तरीके के लिपस्टिक शेड आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे। इसलिए आपको इस शेड वाली लिपस्टिक को अपने मेकअप किट में जरूर एड करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।