
जब स्किन की केयर की बात होती है तो उसमें सबसे पहले सीटीएम रूटीन का नाम आता है। यह स्किन केयर का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण स्टेप है। सी यानी क्लींजिंग, टी यानी टोनिंग और एम यानी मॉइश्चराइजिंग। इस तरह अगर देखा जाए तो स्किन को मॉइश्चराइजर करना बेहद जरूरी है। लेकिन स्किन को मॉइश्चराइन करने का लाभ तभी होता है, जब इसे सही तरह से अप्लाई किया जाए। जी हां, मॉइश्चराइजर को अप्लाई करने के कुछ रूल्स होते हैं और अगर उन रूल्स को इग्नोर किया जाए और मॉइश्चराइजर को गलत तरह से अप्लाई किया जाए तो उसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से भी कोई लाभ नहीं होता। हालांकि कुछ महिलाएं अनजाने ही यह मॉइश्चराइजिंग मिसटेक्स कर बैठती हैं और उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं चलता। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ मॉइश्चराइजिंग मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्किन केयर रूटीन पर भारी पड़ सकती हैं-

कई बार महिलाएं सोचती हैं कि स्किन को मॉइश्चराइज करते हुए अगर वह हल्की मालिश करती हैं तो इससे रक्त परिसंचरण बढ़ता है। हालांकि मॉइश्चराइजिंग का यह तरीका वास्तव में गलत है। वास्तव में आपको मॉइश्चराइजर को अप्लाई करते हुए आपको उसके बेहद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाना चाहिए। स्किन पर प्रेशर को कण्ट्रोल करने के लिए आप रिंग फिंगर या फिर स्मॉल फिंगर का यूज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: रंगत निखारने के लिए इन 4 चीजों में से 1 रोजाना लगाएं, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

किसी भी प्रॉडक्ट का आपको वास्तविक लाभ तभी होता है, जब आप सही प्रॉडक्ट का चयन करती हैं। यह नियम मॉइश्चराइजर पर भी लागू होता है। इसलिए अगर आप सिर्फ किसी एड को देखकर या दूसरों के कहने पर मॉइश्चराइजर को अप्लाई करती हैं तो इससे आपको लाभ कम और नुकसान अधिक होगा। (नाइट स्किन केयर रूटीन) हमेशा अपनी स्किन टाइप और मौसम को ध्यान में रखकर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

कुछ महिलाओं को जब भी कभी स्किन में रूखेपन का अहसास होता है, तब वह मॉइश्चराइजर को अप्लाई करती हैं। हालांकि अगर आप भी ड्राई स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं तो इससे आपको कोई भी लाभ नहीं होता। दरअसल, ड्राई स्किन पर डेड स्किन सेल्स होती है, जिससे मॉइश्चराइजर स्किन के भीतर तक नहीं पहुंचता और फिर आपको फायदा नहीं होगा। इसलिए आप हमेशा नहाने के बाद हल्की नम स्किन पर ही मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें।

कुछ महिलाएं इतना जल्दी में होती हैं कि वह मॉइश्चराइजर लगाने के तुरंत बाद मेकअप लगाने लग जाती है। ऐसा करने से भी आपकी स्किन को उसका फायदा नहीं होता। कभी भी मॉइश्चराइजिंग के तुरंत बाद मेकअप करने से बचें। सबसे पहले, अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर व लोशन अप्लाई करें। इसके बाद आप कुछ देर के लिए रूकें और उसे स्किन को अब्जार्ब होने दें।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चीन के इन पारंपरिक तरीकों के इस्तेमाल से मिलेगी ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा

फेस पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करने के बाद आप कुछ महिलाएं उसे गर्दन पर लगाना भूल जाती हैं। हालांकि यह भी आपकी एक बड़ी गलती है। दरअसल, गर्दन पर आपके फेस से पहले और जल्दी एजिंग के साइन्स नजर आते हैं। इसलिए अपने फेस के साथ-साथ हमेशा गर्दन पर भी मॉइश्चराइजर को जरूर अप्लाई करें। (स्किन केयर से जुड़ी इन 4 गलतियों से बचें)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।