मेकअप एक ऐसी चीज है जो आपके लुक को और भी बेहतर बनाता है। फाउंडेशन से लेकर कंसीलर तक सभी चीजों का अलग-अलग काम होता है। डार्क स्पॉट्स और सर्कल्स को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है।
यह मेकअप को फ्लॉलेस बनाता है। इसलिए कंसीलर मेकअप का अहम हिस्सा है, लेकिन यह बात हम सभी जानते हैं कि मेकअप प्रोडक्ट का अगर सही तरीके से उपयोग न किया जाए तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। यह बात कंसीलर पर भी लागू होती है।
चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले इसे प्रेप करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से मेकअप स्किन को डैमेज नहीं करेगा। साथ ही आपका मेकअप बेहद फ्लॉलेस लगेगा। आपको अपनी स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करना चाहिए। कंसीलर लगाने से पहले आपको अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
कंसीलर लगाने से कम से कम 15 मिनट पहले क्रीम लगाएं ताकि यह अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए। इससे क्रीज भी नहीं बनती हैं। अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं क्रीम के कलर करेक्टर का उपयोग करें।
आपको त्वचा संबंधी जरूरतों के हिसाब से कंसीलर चुनना चाहिए। अगर आप ब्रेकआउट की समस्या से जूझ रही हैं तो मैट कंसीलर का उपयोग करें। यह कंसीलर थिक होते हैं, जिससे ब्रेकआउट्स अच्छे से छुप जाएंगे। अंडर आई को कवर करने के लिए क्रीमी फॉर्मूला कंसीलर सही रहेगा। कंसीलर को कभी भी रगड़े नहीं। हमेशा डैब-डैब करके ही लगाएं।
इसे भी पढ़ें:How To Use Concealer : इन कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है मेकअप कंसीलर, जानें
लिपस्टिक हो या फाउंडेशन, सही शेड होना जरूरी है। मेकअप प्रोडक्ट्स के शेड्स हमेशा स्किन टोन या त्वचा संबंधी परेशानियों से जोड़कर देखे जाते हैं। अगर आप कंसीलर लगाती हैं तो इसके सही शेड का उपयोग करें।
क्या आप जानती हैं कि आपके कंसीलर का कलर फाउंडेशन से मैच करना चाहिए? अगर शेड हल्का होगा तो आपका पूरा लुक खराब हो जाएगा। इसलिए लाइट शेड न खरीदें। (कंसीलर कैसे लगाएं)
इसे भी पढ़ें:किलर चीकबोन्स पाने के लिए कंसीलर के ये हैक्स आएंगे आपके काम
कंसीलर को लगाने के लिए आपको सही ब्रश का इस्तेमाल करना जरूरी है। आप एक ही ब्रश से फाउंडेशन और कंसीलर नहीं लगा सकती हैं। आपको मार्केट में आसानी से कंसीलर ब्रश मिल जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे के हर एरिया को कंसील करने के लिए अलग-अलग ब्रश बनाए गए हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।