इन मिसटेक्स से बढ़ सकती है होंठों के कालेपन की समस्या

अगर आपको लिप्स में डार्कनेस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आपकी कुछ गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं। जानिए इस लेख में।

dark lips mistakes

अक्सर महिलाएं अपने होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के लिपस्टिक शेड या लिप ग्लॉस आदि का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर होंठ नेचुरली गुलाबी होते हैं तो उसकी बात ही अलग होती है। हालांकि, एजिंग से लेकर सन एक्सपोज़र तक का असर लिप्स पर पड़ता है और होंठ काले नजर आने लगते हैं। इस स्थिति में अधिकतर महिलाएं अपने डार्क लिप्स को छिपाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, आपको इन्हें छिपाने के स्थान पर पहले उन कारणों पर भी गौर करना चाहिए, जिसकी वजह से आपके लिप्स डार्क हो रहे हैं।

expert riya vashist quote on dark lips

अक्सर लिप्स के डार्क होने के पीछे प्राकृतिक कारणों को ही जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन इसके अलावा कभी-कभी आपकी कुछ गलतियां व आदतें भी होंठों को काला बना सकती हैं। आमतौर पर, इन छोटी-छोटी गलतियों पर महिलाओं का ध्यान ही नहीं जाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रही हैं, जो आपके होंठों को डार्क बना सकती हैं-

लोकल लिपस्टिक का इस्तेमाल करना

dont use local lipstick

लिप्स की खूबसूरती बढ़ाने में लिपस्टिक एक अहम् रोल अदा करती है। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि महिलाएं कुछ पैसे बचाने के चक्कर में लोकल लिपस्टिक खरीद लेती हैं। जबकि आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप लोकल लिपस्टिक को अप्लाई करती हैं तो इससे लिप्स के डार्क होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि लोकल लिपस्टिक में हल्की क्वालिटी के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया होता है। इसलिए, हमेशा ही ब्रांडेड लिपस्टिक को अपने लिप्स पर अप्लाई करें। अगर आप बहुत अधिक पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल चीजों की मदद से लिप टिंट बनाकर उसे लिप्स पर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें-डार्क लिप्स को हील करने के लिए इन हैक्स का लें सहारा

एक्सपायर लिपस्टिक का इस्तेमाल करना

कुछ महिलाएं जब लिपस्टिक खरीदती हैं तो उसे सालों-साल अपने लिप्स पर लगाती हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक होंठों को नुकसान ना पहुंचाए तो ऐसे में ध्यान रखें कि आप एक्सपायर हो चुकी लिपस्टिक को भूल से भी होंठों पर ना लगाएं। इससे आपके लिप्स को बहुत अधिक नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही कभी भी लिप्स और लिपस्टिक पर गंदे ब्रश को इस्तेमाल ना करें। (ऐसे पहचाने लिपस्टिक एक्सपायर)

धूप में लिपस्टिक लगाकर निकलना

lipcare from sun

कुछ महिलाएं मेकअप करती हैं और फिर वह बाहर निकल जाती हैं। लेकिन धूप में लिपस्टिक लगाकर नहीं निकलना चाहिए। इससे सन डैमेज के कारण लिप्स के डार्क होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बेहतर होगा कि आप हमेशा धूप में अपने लिप्स को कवर करके निकलें। आप इसके लिए मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर सन प्रोटेक्शन अवश्य लगाएं।

लिपस्टिक को रिमूव ना करना

lipstick removal mistake

अगर आप लिपस्टिक लगाने के बाद उसे रिमूव नहीं करती हैं तो इससे आपके लिप्स तेजी से डार्क होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले अपने फेस की तरह ही लिप मेकअप भी अच्छी तरह रिमूव करें और अंत में, कच्चे दूध की मलाई व रोज वॉटर को मिक्स करके अपने लिप्स पर लगाएं। इससे आपके होंठों की नमी बनी रहेगी और नेचुरली पिंक होंगे। आप लिप्स डार्कनेस को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार लिप स्क्रबभी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-अगर आपका भी अपर लिप है डार्क तो इन टिप्स का करें इस्तेमाल


तो अब आप भी नेचुरली पिंक लिप्स पाने के लिए इन गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP