किसी बड़े और खुशी के अवसर पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं और अपने श्रृंगार में मेहंदी को जरूर शामिल करती हैं। ऐसा केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों में भी देखा गया है। कोई मेहंदी को रीति-रिवाज के तहत हाथों पर रचाता है, तो कोई हाथों की सुंदरता के लिए। हमारे देश में तो मेहंदी इतनी प्रचलित है कि शादी-विवाह के साथ-साथ हर छोटे-बड़े त्यौहारों पर भी इसके बिना बात नहीं बनती है। आने वाले साल में भी त्यौहारों और शादियों की झड़ी लगने वाली है। ऐसे में आप यदि यह जानना चाहती हैं कि इस साल कौन सी मेहंदी डिजाइंस ट्रेंड में रहेंगे, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और नए मेहंदी डिजाइंस की तस्वीरें देखें।
कैरी मेहंदी डिजाइंस
कैरी डिजाइंस का प्रयोग मेहंदी में आज से नहीं बल्कि बरसों से किया जा रहा है। इस डिजाइन की मदद से आप हाथों पर घनी, बेल नुमा या फिर मोटिफ मेहंदी आर्ट कर सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि कैरी में आपको एक नहीं कई प्रकार की डिजाइंस मिल जाएंगी।आप इस डिजाइन के साथ फूल और पत्तियों की बेल बना सकती हैं और अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप कैरी के साथ जाल वर्क डिजाइन भी बना सकती हैं। आमतौर पर राजस्थानी मेहंदी डिजाइंस में आपको बहुत सारी कैरी नजर आ जाएंगी, जो मेहंदी के पूरे लुक को ही बदल कर रख देती हैं।
महीन मेहंदी डिजाइंस
आजकल देखा जा रहा है कि युवतियों को महीन मेहंदी डिजाइंस ज्यादा पसंद आ रही हैं। यह दिखने में कुछ-कुछ कपड़ों पर बने प्रिंट की तरह लगती हैं, मगर रचने के बाद यह हाथों में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इनका लुक थोड़ो-थोड़ा ईरानी मेहंदी की तरह लगता है। आप बीच में टाइल बना लें। इस तरह की मेहंदी आप किसी छोटे तीज त्यौहार पर लगवा सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत ज्यादा भरे-भरे भी नजर नहीं आते हैं और खूबसूरत भी लगतें।
इसे जरूर पढ़े: Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन, देखें तस्वीरें
पाकिस्तानी मेहंदी
पाकिस्तानी मेहंदी मे आपको घनापन और इस्लामिक कला की बारीकियां नजर आएंगी। आपको इसमें गुम्बद और झरोखे दिखेंगे। जो मेहंदी डिजाइन को खूबसूरत बनाएंगे। इस तरह की मेहंदी आपको किसी हुनरमंद आर्टिस्ट से ही लगवानी चाहिए। इस मेहंदी में आपको कमल और गुलाब के फूल भी मिल जाएंगे। कुल मिलाकर आपका यह मेहंदी किसी किले या महल की दीवारों पर की गई मार्बल कार्विंग की तरह लगेगी।
झालर मेहंदी डिजाइंस
इस तरह की मेहंदी डिजाइन में मोटिफ की कोई एक डिजाइन चुन लें और फिर उसे पुरे हाथों पर लगाकर डॉट से जोड़ें। इस तरह से आप हाथों पर झालर मेहंदी लगा सकती हैं। आपको मोटिफ में इतनी सारे डिजाइन, पैटर्न और स्टाइल देखने को मिलेंगी कि आपके लिए किसी एक चुनाव करना मुश्किल हो जाएगा। आप इस तरह की मेहंदी को हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड पर लगा सकती हैं।
मोटिफ मेहंदी डिजाइंस
वर्ष 2023 के जाते-जाते मेहंदी की ये डिजाइंस काफी पॉपुलर हो गई है। आप यदि हाथों में हैवी मेहंदी डिजाइंस नहीं लगाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की मोटिफ मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इससे आपके हाथ पर मेहंदी रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत नजर आएगी। आप मोटिफ मेहंदी के साथ अपनी उंगली की पोर भी भर सकती हैं।
लोटस मेहंदी डिजाइंस
लोटस को हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है। यदि आप किसी फेस्टिवल लोटस मेहंदी लगवाती है, तो यह बहुत ही ट्रेडिशनल नजर आएगी। आपको लोटस मेहंदी में एक नहीं अनेक डिजाइंस मिल जाएंगी और इस मेहंदी डिजाइन के साथ आप जाल, बेल या फिर चेन डिजाइन बना सकती हैं।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
मोरक्कन मेहंदी में आपको कई प्रकार की आड़ी-तिरछी खूबसूरत लाइंस मिल जाएंगी। आप अपने पूरे हाथों पर इन लाइंस के माध्यम से मेहंदी लगा सकती हैं। बस आपका मेजरमेंट सही होना चाहिए। मोरक्कन मेहंदी को बहुत कम समय और मेहनत में आप हाथों पर लगा सकती हैं।
टर्किश महंदी डिजाइंस डिजाइंस
इस तरह की मेहंदी में आपको बहुत सारे कर्व देखने को मिलेंगे और कर्व के एक साइड पर आपको खूबसूरत डिजाइंस नजर आएंगी। आमतौर पर टर्किश मेहंदी टैटू की तरह नजर आती हैं और यह बहुत ज्यादा हैवी डिजाइंस नहीं होती हैं।
तो इस तरह से साल 2024 में आप भी अगर किसी अवसर पर मेहंदी लगाने के लिए नए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो ऊपर दिखाए गए डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें और अपने हाथों पर उन्हें लगवा कर देखें।
उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा इस आर्टिकल में दिखाए गए मेहंदी के नए डिजाइंस पसंद आए होंगे। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं और इसी तरह और भी मेहंदी से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए और डिजाइंस देखने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। अपने विचार और सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों