दुर्गा पूजा की सबसे ज्यादा रौनक कोलकाता में देखने को मिलती है। वहां पर इस पूजा के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस पूजा का रंग अब पूरे देश में दिखाई देता है। हर जगह दुर्गा पूजा पंडाल लगाए जाते हैं। इन दिनों महिलाएं अलग-अलग तरह से पंडाल में पूजा के लिए पहुंचती हैं। इसकी रौनक उनके चेहरे पर भी नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई अलग तरह से मेकअप लुक को क्रिएट करता है, ताकि वो सुंदर लगे। आप भी 15 मिनट में होने वाले मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
बोल्ड आई मेकअप लुक करें क्रिएट
आप अगर दुर्गा पूजा में अलग दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बोल्ड आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के मेकअप लुक के लिए आपको अपनी आंखों पर स्मोकी आई मेकअप करके उसे अच्छे से हाइलाइट करना है। इसके लिए आपको आंखों पर डार्क कलर के आईशैडो को लगाना है। इसके बाद काजल लगाकर इसे अच्छे से ब्लेंड करना है। फिर आंखों पर बोल्ड काजल लगाकर आंखों को अच्छे से हाइलाइट करना है। बेस को सिंपल रखना है। इस तरह से आप 15 मिनट में मेकअप करके रेडी हो जाएंगे।
सिंपल मेकअप लुक
आपके पास अगर तैयार होने का समय नहीं है, तो ऐसे में आप सिंपल मेकअप लुक को क्रिएट करें। इसके लिए आपको सिंपल बेस सेट करना है। हल्का ब्लश लगाकर मेकअप लुक को हाइलाइट करना है। इसके बाद बोल्ड आईलाइनर लगाना है। अब मेकअप सेटिंग स्प्रे से सेट करना है। इस तरह से आप अपना मेकअप 15 मिनट में रेडी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan Makeup: पार्टी हो या फेस्टिवल करीना कपूर खान का हर मेकअप लुक होता है अलग, आप भी देखें तस्वीरें
न्यूड मेकअप लुक करें क्रिएट
आप दुर्गा पूजा के लिए 15 मिनट में रेडी हो जाएगी। इसके लिए आप न्यूड मेकअप लुक क्रिएट करें। इसके लिए आपको आंखों पर भी लाइट कलर के आईशैडो को लगाना है। साथ ही, लिपस्टिक शेड को भी न्यूड शेड में लेना है। इसके बाद आपको लाइनर लगाना है। मस्कारा लगाएं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल में पीच कलर आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स, मेकअप लुक लगेगा सबसे अलग
इस बार इन मेकअप लुक को क्रिएट करें। इससे आप सुंदर लगेंगी। साथ ही, आप 15 मिनट में रेडी हो जाएगी। आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों