Long Hair: 40 की उम्र में चाहिए लंबे बाल तो केवल इस एक चीज को करें हेयर केयर रूटीन में शामिल

40 की उम्र में लंबे और खूबसूरत बाल पाने के लिए अपने हेयर केयर रूटीन में केवल इस एक चीज को शामिल करें। जानिए वो असरदार उपाय जो बालों को दें भरपूर पोषण और बढ़ाएं उनकी लंबाई।

hair care for aging hair pics

उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। यह बदलाव त्‍वचा और बालों पर सबसे पहले दिखने लगते हैं। खासतौर पर 40 वर्ष की उम्र में यह बदलाव सबसे ज्‍यादा दिखते हैं। जहां त्‍वचा में ढीलापन आ जाता है, वहीं बालों की ग्रोथ थम जाती है और वह झड़ने भी लगते हैं। ऐसे में बालों की एक्‍सट्रा केयर करना जरूरी हो जाता है। वैसे तो कई लोगों को तो यह भी भ्रम होता है कि बढ़ती उम्र के साथ बालों की ग्रोथ थम जाती हैं। इस विषय पर ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ से हमारी बातचीत हुई। वह कहती हैं, "40 से 50 की उम्र में महिलओं का मेनोपॉज शुरू हो जाता है। इस चरण में बालों का झड़ना बहुत ही आम बात है। मगर आप अपने बालों की उचित देखभाल करेंगी तो बालों के झड़ने को कम कर सकती हैं और उनकी ग्रोथ को भी बढ़ा सकती हैं।" इतना ही नहीं, पूनम जी अपने हेयर केयर रूटीन में केवल एक चीज को शामिल करने की सलाह देती हैं, जो आपके बालों से जुड़ी सारी समस्‍याओं को कम कर सकती हैं। यह चीज है नीलगिरी का तेल।

जी हां,नीलगिरी का तेल बालों के लिए बहुत ज्‍यादा अच्‍छा होता है। आप इसे तरह-तरह से बालों में लगा सकती हैं। इस लेख में, हम आपको इस तेल के बालों के लिए फायदे विस्‍तार से बताएंगे।

long hair at age  expert tips

40 की उम्र में बालों की ग्रोथ कम क्यों होती है?

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बालों की ग्रोथ और उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। उम्र के साथ शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो बालों की वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, आपकी गलत लाइफस्‍टाइल और स्‍ट्रेस से भीरी लाइफ भी आपकी सेहत पर नकारात्‍मक प्रभाव डालती है। इस उम्र में बालों का झड़ना, पतलापन, और रूखा होना बहुत ही आम समस्‍याएं हैं।

बालों के लिए नीलगिरी तेल के फायदे

  • नीलगिरी तेल को अंग्रेजी में यूकोलिप्‍टस ऑयल कहते हैं। यह तेल कई खास गुणों से भरपूर होता है और बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • नीलगिरी तेल स्कैल्प पर लगाए जाने पर ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और उनकी ग्रोथ में सुधार होता है।
  • यह तेल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल होता है, जो स्कैल्प की समस्याओं जैसे डैंड्रफ और खुजली से राहत प्रदान करते हैं।
  • यह तेल बालों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
  • नीलगिरी के तेल की ताजगी भरी खुशबू से बालों में फ्रेशनस और चमक आती है।

बालों में नीलगिरी तेल का उपयोग कैसे करें?

  • नीलगिरी तेल का उपयोग बालों में करने से पहले आपको उसके इस्‍तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके पूनम जी द्वारा बताए गए हैं:
  • आप अपने कंडीशनर में कुछ बूंदें नीलगिरी तेल की डालें और इसे बालों में लगाएं। इससे बालों को अतिरिक्त पोषण मिलेगा और वे नरम और चमकदार बनेंगे।
  • नीलगिरी तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। आप इस ऑयल ब्‍लेंड को पूरी रात बालों में लगाकर सो सकती हैं।
  • आप दही में नीलगिरी तेल को मिक्‍स करके बालों के लिए हेयर मास्‍क तैयार कर सकती हैं। 30 मिनट तक इसे बालों में लगाकर रखें और फिर बालों को वॉश कर लें।
long hair tips for mature women

बालों में नीलगिरी तेल का उपयोग करते समय सावधानियां

नीलगिरी तेल का उपयोग करने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि आपकी त्वचा पर कोई एलर्जी नहीं हो रही हो। इसके लिए, इसे पहले अपनी त्वचा के छोटे से हिस्से पर लगाकर चेक करें।

  • नीलगिरी तेल का अत्यधिक उपयोग आपके बालों या स्कैल्प को सूखा और संवेदनशील बना सकता है। इसलिए इसे थोड़ी मात्रा में ही उपयोग करें।
  • नीलगिरी तेल को हमेशा अन्य कैरियर तेल जैसे नारियल या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर ही उपयोग करें। सीधे नीलगिरी तेल का उपयोग करने से त्वचा में जलन हो सकती है।
  • नीलगिरी तेल को आंखों के संपर्क से बचाएं। यदि गलती से यह आंखों में चला जाए, तो तुरंत आंखों को पानी से धोएं।
  • गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए नीलगिरी तेल का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें।
best hair care for older adults
40 की उम्र के बाद भी लंबे और स्वस्थ बाल पाने के लिए नीलगिरी तेल एक प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण और बालों के लिए आवश्यक पोषण देने वाले तत्व इसे एक उत्तम विकल्प बनाते हैं। इसका सही तरीके से और सावधानीपूर्वक उपयोग करके आप अपने बालों की सेहत में सुधार कर सकती हैं और उन्हें मजबूत एवं सुंदर बना सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP