हम सभी चाहते हैं कि हमारी पलकें लंबी और घनी नजर आए। इसके लिए आप और हम कई नामी ब्रांड्स के आइलैश हेयर ग्रोथ ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं घनी और लंबी पलकों के लिए जरूरी नहीं है कि हम इन बाहरी प्रोडक्ट्स को रूटीन में शामिल करें।
बदलते लाइफस्टाइल का बुरा या अच्छा प्रभाव हमारी पलकों भी नजर आने लगता है। इसके लिए आप बाहरी प्रोडक्ट्स नहीं,बल्कि इसके लिए घरेलू चीजों से बना तेल आजमा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे बनाये घर पर आइलैश हेयर ऑयल। साथ ही, बात करेंगे इस तेल से मिलने वाले फायदों के बारे में-
लंबी और घनी पलकों के लिए किन चीजों को आजमाएं?
- बादाम का तेल
- विटामिन-ई कैप्सूल

बादाम के तेल को आईलैशेज पर लगाने से क्या होता है?
- नए बाल उगाने में बादाम का तेल सहायता करता है।
- यह बालों को सही मात्रा में पोषण देने में मददगार है।
लंबी और घनी पलकों के लिए घरेलू उपाय
- एक बाउल में 1 चम्मच बादाम का तेल डालें।
- इसमें एक विटामिन-ई की कैप्सूल को काटकर डालें।
- दोनों चीजों को मिक्स करके आप स्पूली ब्रश की मदद से आईलैशेज के बालों पर लगाएं।
- रोजाना रात को सोने से पहले नाइट स्किन केयर रूटीन में इस तेल को शामिल कर सकती हैं।
- रात भर लगे रहने से यह आपकी पलकों को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको पलकों की देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों